Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Real brother and nephews nabbed for gym trainer's murder

Agra News: जिम ट्रेनर की हत्या में सगा भाई और भतीजे दबोचे

Fri, 20 Nov 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Real brother and nephews nabbed for gym trainer's murder
आगरा।
विज्ञापन

थाना न्यू आगरा के सुरेश नगर में हुए जिम ट्रेनर शाहिद कुरैशी उर्फ गुड्डू पहलवान की हत्या में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। इनमें मृतक का सगा भाई और दो भतीजे शामिल हैं। तीनों को नामजद किया गया था। घटना में एक और भाई के शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस मृतक के परिजन के नाम के आधार पर उसके नाम की वृद्धि प्राथमिकी में करेगी।

सुरेश नगर निवासी शाहिद कुरैशी जिम ट्रेनर थे। वर्तमान में नाैकरी नहीं कर रहे थे। वह दुकान चला रहे थे। बेटे जैद ने बताया था कि घर के पीछे बनी 120 गज जमीन के संबंध में पिता का उनके सगे भाई अफसर उर्फ लाला, भतीजे आफताब और मेहताब से विवाद चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार को जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध पर तीनों आरोपियों ने मिलकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी का वीडियो भी मिला था। इसमें वो शाहिद कुरैशी पर पत्थर मारता नजर आ रहा था। आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गए थे। पुलिस ने मृतक के दोस्त दिलशाद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें अफसर, मेहताब और आफताब को नामजद किया। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि परिजन ने एक और भाई पर आरोप लगाए हैं। इस पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। बयानों के आधार पर केस में नाम की वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन


-। सर्विलांस की मदद से पकड़ लिए
डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी घर से भाग गए थे। उनकी तलाश में टीम लगी थीं। दोस्त और रिश्तेदारों की जानकारी ली जा रही थी। पहले टीम रुनकता गई। वहां उनके रिश्तेदार रहते हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। फिरोजाबाद में रिश्तेदारों की जानकारी पर टीम वहां पहुंची, कई जगह दबिश दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोकेशन पता की। तीनों रुपये और अन्य सामान की व्यवस्था करने के लिए आगरा आए थे। तभी जानकारी मिलने पर पकड़ लिए गए। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-। वीडियो की होगी जांच
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने जमीन के विवाद में हत्या की घटना को गंभीरता से लिया है। एसीपी और थानेदारों को निर्देशित किया है कि जमीन से संबंधित किसी मामले को हल्के में न लिया जाए। पुलिस तत्काल जांच करे। वहीं हत्याकांड के संबंध में मिले वीडियो की जांच की जाएगी। यह देखा जाएगा कि वीडियो किसने बनाया। यह केस में सजा दिलाने के लिए अहम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed