{"_id":"643e20f57493f755c90c81b5","slug":"readers-said-on-seventy-fifth-foundation-day-of-amar-ujala-they-have-been-reading-it-for-three-generations-2023-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AmarUjala75: सुख-दुख का साथी है अमर उजाला, इसके बिना सुबह की कोई चाय नहीं पी...तीन पीढ़ी से पढ़ रहे हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmarUjala75: सुख-दुख का साथी है अमर उजाला, इसके बिना सुबह की कोई चाय नहीं पी...तीन पीढ़ी से पढ़ रहे हैं...
Tue, 18 Apr 2023 10:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Apr 2023 10:26 AM IST
सार
AmarUjala75: अमर उजाला के स्थापना दिवस पर पाठकों ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि अमर उजाला उनके सुख-दुख का साथी है। इसके बिना उन्होंने सुबह की कोई चाय नहीं पी। कहा कि तीन पीढ़ी से हम इसे पढ़ते आ रहे हैं। इस पर हमें हर खबर मिल जाती है।
विज्ञापन
अमर उजाला 75वां स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#AmarUjala75: अमर उजाला आज अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। 18 अप्रैल, 1948 को ताजनगरी आगरा से एक नए संकल्प का शुभारंभ हुआ। पत्रकारिता के उच्चतर मूल्यों को प्रस्थापित करने के दृढ़ निश्चय के साथ...अमर उजाला के रूप में। आज अपने इस महती दायित्व के 75 वर्ष पूर्ण कर अमर उजाला संकल्प की नई सदी की ओर अग्रसर होने जा रहा है। अमर उजाला की इस यात्रा पर अमर उजाला के सुधी पाठकों की राय क्या है..आइए जानते हैं...
ऐसा कोई दिन नहीं हुआ जब मैंने सुबह की चाय के साथ अमर उजाला न पढ़ा हो। अमर उजाला पत्र हमारी आदत और दिनचर्या का हिस्सा बन गया, ये हमें नहीं पता। बस इतना पता है कि इसके बगैर सुबह की चाय बेस्वाद लगती है। अमर उजाला पढ़ने के बाद जो संतुष्टि मिलती है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। सीधे शब्दों में कहूं तो अ मतलब अमर उजाला। अमर उजाला समूह को 75 सालों का सफर पूरा करने के लिए बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं। -वाई के गुप्ता, उपाध्यक्ष, शारदा विश्वविद्यालय, नोएडा

पोर्टल के जमाने में भी अमर उजाला है अव्वल
किसी भी संस्थान के लिए 75 सालों का सफर तय करना आसान नहीं होता। अमर उजाला हर वर्ग के पाठक की पसंद का ध्यान रखता है। तभी इतने सालों से यह नंबर वन बना हुआ है। इसके संपादकीय आलेख सबसे अधिक पसंद है। मैं अमर उजाला परिवार को 76 वें वर्ष में प्रवेश के लिए बधाई देता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अमर उजाला का सफर अनंत काल तक यूं ही चलता रहे। -प्रशांत बजाज, सिग्नस मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड