फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Read rules before driving on MG Road keep vehicle speed less than 50km Otherwise challan will be issued

Agra: एमजी रोड पर चलने से पहले पढ़ लें ये नियम, वाहन की गति रखें 50 से कम; नहीं तो कटेगा चालान

Sat, 30 Mar 2024 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 11:57 AM IST
सार

आगरा के एमजी रोड पर आज से 50 से अधिक गति पर वाहनों के चालान कटेंगे। इसकी निगरानी के लिए स्मार्ट सिटी के कैमरों को एकीकृत किया गया है।

 

विज्ञापन
Read rules before driving on MG Road keep vehicle speed less than 50km Otherwise challan will be issued
आगरा का एमजी रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति में वाहन दौड़ाना लोगों को भारी पड़ सकता है। स्मार्ट सिटी के कैमरों को अपग्रेड कर दिया गया है। तेज गति पर चालान काटे जाएंगे। एक से दूसरे चौराहों पर आने वाले वाहन की गति का आकलन कर कार्रवाई की जाएगी। शनिवार से ट्रायल भी शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


 

एमजी रोड पर वाहनों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। लेकिन, मार्ग सुनसान और खाली होने पर चालक वाहनों को दौड़ाने लगते हैं। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। रात के समय ज्यादा घटनाएं होती हैं। रात में 11 बजे नो एंट्री खुलने का समय होता है। पिछले दिनों निर्धारित गति से अधिक पर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए योजना बनाई गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी यातायात सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि एमजी रोड और माल रोड पर कैमरे लगे हुए हैं। कई बार चालक मार्ग को खाली देखकर वाहन दौड़ाने लगते हैं। 43 चौराहों पर स्मार्ट सिटी के तहत लगे कैमरों से चालान काटे जाते हैं। इनको एकीकृत कर दिया गया है। शनिवार से ट्रायल कराया जा रहा है। ट्रायल पूरा होने पर निर्धारित गति से अधिक पर वाहन चलाने पर चालान काटे जाएंगे। 2 हजार रुपये का शमन शुल्क भरना होगा।

 
विज्ञापन

ई-रिक्शा और ऑटो बने हैं जाम की बड़ी वजह
शहर के प्रमुख चौराहे से लेकर एमजी रोड तक पर ई रिक्शा और ऑटो जाम की प्रमुख वजह बने हुए हैं। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने की वजह से यह वाहन चौराहे के पास ही खड़े होते हैं। इससे जाम लगता है। पूर्व में चौराहे से 50 और 100 मीटर पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, इस नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। एमजी रोड पर भी ई-रिक्शा चलने की वजह से यातायात धीमी गति से चलता है। इससे वाहनों की कतार लगती है।

 

ब्लिंक मोड पर चलेगा शहर के अंदरूनी चौराहों पर ट्रैफिक
शहर के बोदला, शाहगंज, लोहामंडी, करकुंज, चिम्मन चौराहा, सिकंदरा, मारुति एस्टेट, साकेत काॅलोनी आदि पर ट्रैफिक लाइट लगी हुई हैं। लेकिन, रेड लाइट और ग्रीन लाइट का पालन नहीं होता है। इसको देखते हुए इन चौराहे और तिराहे पर ट्रैफिक लाइट ब्लिंक मोड पर रहेगी। ब्लिंक मोड में रेड और ग्रीन लाइट नहीं होती हैं। सिर्फ लाइट जलती-बुझती है। यातायात संचालन के लिए यातायात पुलिसकर्मी लगेंगे। दबाव होने पर पुलिसकर्मी वाहनों को निकाल सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed