फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rcl compound, it raid

आरसीएल कंपाउंड पर 66 घंटे बाद खत्म हुई आयकर विभाग की कार्रवाई

Wed, 22 Dec 2021 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
rcl compound, it raid
मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलानी स्थित आरसीएल कंपाउंड पर चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई 66 घंटे बाद पूरी हुई। सोमवार को रात 12 बजे के करीब आयकर विभाग की टीम काम खत्म करके लौट गई। टीम के हाथ कुछ लगा या फिर उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा, इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह छह बजे पंजाबी कॉलोनी स्थित आरसीएल कंपाउंड पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। यहां आरसीएल कंपनी का कार्यालय संचालित होने के साथ ही कंपनी के निदेशक मनोज यादव का आवास भी है। आयकर विभाग टीम पहुंचने के बाद से ही पूरे परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर पुलिस तैनात कर दी गई थी। इसके बाद से कार्यालय, आवास, कॉलेज व अन्य प्रतिष्ठानों पर जांच जारी थी। शनिवार, रविवार के बाद सोमवार तक जांच चल रही थी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान टीम ने एक-एक कागज और घर का हर कोना खंगाला। सोमवार को आधी रात 12 बजे के करीब टीम लगभग 66 घंटे बाद काम खत्म कर बाहर निकली। दरअसल आयकर विभाग की टीम में दिल्ली और लखनऊ के साथ ही झांसी, आगरा, प्रयागराज, कानपुर आदि जिलों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन

जाने से पहले आयकर विभाग की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। ऐसे में ये पता नहीं चल सका जांच में टीम को कुछ हाथ लगा या फिर टीम को तीन दिन बाद भी खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीएल परिवार भी नहीं आया सामने
आयकर विभाग की कार्रवाई शनिवार को सुबह छह बजे शुरू हुई थी। इसके लगभग छह घंटे बाद आरसीएल के निदेशक मनोज यादव मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने कहा था कि सभी जानते हैं कि कार्रवाई क्यों हो रही है। आसपास के जिलों में उन्होंने खुद को सबसे बड़ा आयकर दाता बताते हुए कार्रवाई को एकतरफा बताया था। लेकिन कार्रवाई खत्म होने के बाद मनोज यादव या उनके परिवार का कोई सदस्य मीडिया के सामने नहीं आया। ऐसे में लोगों को उनकी प्रतिक्रिया का भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed