फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RBS College agricultural students Protest for affiliated with ICAR

आगराः आरबीएस कॉलेज के छात्रों ने घेरा कुलपति आवास, धरने पर बैठे, यह है कारण

Tue, 15 Oct 2019 01:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 15 Oct 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
RBS College agricultural students Protest for affiliated with ICAR
कुलपति आवास पर आरबीएस कॉलेज के कृषि छात्र - फोटो : अमर उजाला
इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर (आईसीएआर) से संबद्धता न होने पर आरबीएस कॉलेज बिचपुरी के कृषि छात्र धरने पर बैठ गए। मंगलवार को खंदारी स्थित कुलपति आवास पर छात्र एकत्रित हुए और धरने पर बैठे।
विज्ञापन


आरबीएस कॉलेज में कृषि वर्ग के बीएससी और एमएससी के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा कोई सुनवाई न होने पर छात्र मंगलवार को धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि बिना आईसीएआर की संबद्धता के बीएससी-एमएससी की डिग्री सरकारी कॉलेज में प्रवेश और नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी। छात्रों ने कहा कि कई बार इसके लिए कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छात्रों के धरने की जानकारी पर कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि यह मामला विश्वविद्यालय स्तर से जुड़ा हुआ है। आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाईवीएस चौहान ने बताया कि कॉलेज की ओर से प्रस्ताव भेज दिया है।

कुलपति को भी अवगत करा दिया है, जल्द इसका समाधान हो जाएगा। कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित का कहना है कि कृषि डीन से प्रस्ताव मांगा गया था, अभी तक नहीं मिला है। जैसे ही प्रस्ताव मिलेगा, उसे अकादमिक काउंसिल की बैठक में रखकर संस्तुति कर दी जाएगी। 

कृषि के कोर्स में होना है संशोधन
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में समान पाठ्यक्रम हो गया है। इसमें कृषि वर्ग में कोर्स संशोधित होकर सेमेस्टर प्रणाली लागू की जानी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा।

यहां से इसे कार्य परिषद की बैठक में मुहर लगाकर आईसीएआर के लिए भेज दिया जाएगा। अभी तक कोर्स संशोधित नहीं हुआ है, सत्र भी आधा गुजर चुका है, ऐेसे में विश्वविद्यालय अपने स्तर से प्रस्ताव भेजने में हिचक दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed