फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ravi shankar

हताशा के कारण दो परिवार साथ आए हैं: रवि शंकर 

Sun, 05 Feb 2017 12:41 AM IST
हताशा के कारण दो परिवार साथ आए हैं: रवि शंकर 
हताशा के कारण दो परिवार साथ आए हैं: रवि शंकर  Updated Sun, 05 Feb 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
ravi shankar
हताशा के कारण दो परिवार साथ आए हैं: रवि शंकर  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तीन महीने पहले कांग्रेस के ‘युवराज’ ने देवरिया से खाट सभाओं की शुरूआत की थी। लोगों ने उनकी खटिया खड़ी कर दी और उठा ले गए। उन्होंने नारा दिया था 27 साल यूपी बेहाल लेकिन अब तीन महीनों में ऐसा क्या बदलाव आ गया कि उन्होंने सपा से गठबंधन कर लिया। यह कहना है केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद का। वह शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे। 
विज्ञापन

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सपा-कांग्रेस के गठबंधन को गंगा-यमुना का मिलन कहा जा रहा है। ये दोनों गंगा और यमुना की पवित्रता और मर्यादा पर चोट न करें। क्योंकि इनमें एक अपराधियों और गुंडों के संरक्षक हैं तो दूसरे घोटाले और भ्रष्टाचार के। उन्होंने कहा, हार की हताशा के कारण दो परिवार एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा देश में सबसे अधिक अपहरण और अपराध की घटनाओं में यूपी पहले स्थान पर है। महिलाओं पर अत्याचार में भी यूपी नंबर वन है। उन्होंने यूपीए सरकार के कार्यकाल के घोटाले गिनाए। रविशंकर ने कहा कि भाजपा सत्ता में आएगी और गुंडाराज और माफिया राज का खात्मा करेगी। हमारे घोषणा पत्र में अपराध पर लगाम के लिए सार्थक कदम उठाने का वादा किया है। भारतीय जनता पार्टी ने देश को ईमानदार बनाया, आतंकवाद, हवाला, नक्सलवाद, माओवाद की कमर तोड़ी है। सर्जिकल स्ट्राइक की। उन्होंने मायावती के शासन को भी भ्रष्टाचार का पर्याय बताया। जब पूछा कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा की सरकार है, वहां लैपटॉप क्यों नहीं बांटे, तो उन्होंने कहा भाजपा लैपटॉप ही नहीं अपितु आईटी को बढ़ाने का काम कर रही है। राम मंदिर के विषय में कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। हम संवैधानिक तरीके से राम मंदिर निर्माण के पक्ष में है। सुरेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, केके  भारद्वाज, रजनीश त्यागी, डब्बू पंडित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed