फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ravi may reveal the names of the conspirators in the transporter murder case, files an application

Agra News: ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में रवि खोल सकता है साजिश रचने वालों का नाम, डाली अर्जी

Thu, 21 May 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Ravi may reveal the names of the conspirators in the transporter murder case, files an application
आगरा। ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड में आरोपी रवि यादव को जेल से तलब करने के लिए विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। रिमांड बनने के बाद कोर्ट की अनुमति से बयान दर्ज किए जाएंगे। उससे पूछताछ के बाद कई और नाम सामने आ सकते हैं। ऐसे में मृतक के परिजन ने पहले जिन लोगों पर आरोप लगाए थे, उनकी संलिप्तता के संबंध में पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ाएगी। विवेचक के प्रार्थनापत्र पर 22 मई को सुनवाई होगी। रवि यादव को भी जेल से लाया जाएगा।
विज्ञापन

मेवाती गली, शाहगंज निवासी असगर अली की चार अप्रैल को मल्ल का चबूतरा के पास हत्या कर दी गई थी। सड़क पर उन्हें पीछे से टक्कर मारकर कार से कुचल दिया गया था। पहले हादसे की धारा में प्राथमिकी हुई। साक्ष्यों के आधार पर हत्या की धारा बदली गई। रवि यादव और कामरान वारसी के नाम शामिल हुए। परिजन ने जीएसटी अधिकारी और उनके पति पशु कल्याण अधिकारी अजय कुमार यादव पर भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने रवि और कामरान की गिरफ्तारी के लिए दबिश का दावा किया था। मगर मंगलवार को रवि वर्ष 2019 के मामले में कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि रवि यादव हत्या के मामले में वांछित है। हत्या में उसका रिमांड लेने के लिए विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। उसकी 22 मई को सुनवाई होगी। रवि यादव को जेल से तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के मामले में उसका वारंट बनेगा। विवेचक जेल में उसके बयान दर्ज करेंगे। उधर, घटना को 45 दिन हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस इन दो नामों के अलावा किसी नाम की वृद्धि नहीं कर सकी है। हत्या के पीछे मृतक के परिजन ने अवैध वसूली का विरोध बताया था। इसके पीछे असली वजह क्या है, यह सामने आना बाकी है।

-सवालों के जवाब से खुलेंगे कई राज
पुलिस रवि यादव से कई सवाल पूछेगी। हत्याकांड में शुरू से ही जीएसटी अधिकारी और उनके पति पशु कल्याण अधिकारी का नाम लिया जा रहा है। हालांकि दोनों अधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया है। तीन ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई थी। इनके रवि और पशु कल्याण अधिकारी के बीच की होने का दावा किया गया। पुलिस रवि के बयान दर्ज करेगी। पुलिस के पास आरोपी रवि की लोकेशन से लेकर अन्य जानकारी है। इन सबके बारे में सवाल किए जाएंगे। जिस कार से हत्या हुई, वह रवि के पास कैसे आई, यह पूछा जाएगा। यह भी जानकारी जुटाई जाएगी कि वह अधिकारियों के संपर्क में कैसे आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed