फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ravana Majestic Display of Power in Historical Ramleela in agra

UP: रावण ने किया शक्ति प्रदर्शन, दी राजा होने की दुहाई...ताड़का को देख डरे सहमे नजर आए बच्चे

Thu, 11 Sep 2025 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 08:17 AM IST
सार

उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला रामलीला में लंका नरेश रावण अपने भाई और पुत्रों के साथ नगर में अपने सम्राट होने की दुहाई देने निकले। इस दौरान रावण की तोप पूरे रास्ते आग के गोले बरसाती रहीं।

विज्ञापन
Ravana Majestic Display of Power in Historical Ramleela in agra
रावण की दुहाई - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रोध से धधकती आंख और दोनों हाथों में तलवार। कभी तोप से निकलते आग के गोले तो कभी ताड़का का अट्टहास। उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में बुधवार को लाला चन्नोमल की बारहद्वारी, गली मन:कामेश्वर रावतपाड़ा से दशानन अपनी सेना और परिवार के साथ अपने राजा होने की दुहाई देने के लिए नगर भ्रमण पर निकला। यात्रा में रावण के सेनापति, कुंभकरण, मेघनाद के साथ ताड़का को देख छोटे बच्चे डरे सहमे नजर आए।
विज्ञापन


बैंड बाजों के साथ यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मन:कामेश्वर पर संपन्न हुई। यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया। शोभायात्रा में सबसे आगे दो ऊंट और उसके पीछे ताड़का की सवारी थी। ताड़का के पीछे कारागार में बंद साधुओं की झांकी रावण के अत्याचार का वर्णन कर रही थी। इस झांकी पर लगी रावण की तोप पूरे रास्ते आग के गोले बरसाती रहीं। शोभायात्रा में रावण के सेनापतियों, के पीछे कुंभकरण, फिर इंद्रजीत और सबसे अंत में रावण का रथ था।
विज्ञापन



लाल-लाल आंखें, चमचमाता मुकुट और बड़ी-बड़ी मूंछें वाले रावण और उसके परिजनों को देखने के लिए यात्रा मार्ग पर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। यात्रा रावतपाड़ा तिराहे से सुभाष बाजार, दरेसी, कचहरी घाट, पथवारी, घटिया, कसेरट बाजार होते हुए वापस रावतपाड़ा पर संपन्न हुई। मार्ग में नगरवासियों ने दशानन पर पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचंद, टीएन अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, मनोज अग्रवाल, मुकेश जौहरी, प्रवीन स्वरूप, अंजुल बंसल, आनंद मंगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed