फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ravan dies today

अाज चूर होगा दशानन का अहं

Thu, 22 Oct 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Thu, 22 Oct 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
ravan dies today
गुरुवार को दुर्गा नवमी के साथ दशमी भी है। शहरवासी दशहरा उत्सव मनाने को तैयार हैं। जगह-जगह बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत प्रदर्शित की जाएगी। रावण के कुछ विशाल पुतले दर्शनीय हाेंगे। बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में रावण का 90 फुट का पुतला रात करीब 11 बजे दहन किया जाएगा। रावण की सिर की छतरी, हाथ का ढाल घुमते हुए, तलवार चमकती हुई नजर आएगी।
विज्ञापन


नाभि से अमृत वर्षा की झांकी दिखेगी। आतिशबाजी मुकाबला भी आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं रेलवे ग्राउंड में 70 फुट के रावण का दहन रात करीब साढ़े दस बजे होगा। सेंट जोंस चौराहे के पास दशहरा मेला स्वागत समिति की ओर से शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष राजीव लवानियां ने बताया कि यहां की आतिशबाजी देखने लायक होगी। चौराहे पर मेले का नजारा होगा।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे दशहरा शोभायात्रा पहुंचने के बाद रावण का करीब 65 फुट का पुतला दहन किया जाएगा। रात 12:45 बजे से पंचक प्रारंभ होंगे, इसलिए रावण का दहन इस बार जल्दी किया जाएगा। इसके अलावा नूरी गेट, वजीरपुरा आदि क्षेत्रों में भी रावण के पुतले जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed