फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rats nibble goods of one crore in shops during lockdown

चूहों ने दुकानों में कुतर दिया एक करोड़ का सामान, अनलॉक के बाद पता चला नुकसान

Sun, 07 Jun 2020 10:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jun 2020 10:03 AM IST
सार

  • किराना और राशन कारोबारी बोले, लंबे समय तक दुकान बंद रहने से हुआ बड़ा नुकसान

विज्ञापन
rats nibble goods of one crore in shops during lockdown
दुकान के अंदर कुतरा मिला काफी सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद रहने से चूहों ने किराना और राशन की दुकानों पर जमकर नुकसान पहुंचाया है। मेवा खा गए, सामान के कट्टे कुतर गए। टूथपेस्ट, साबुन समेत सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं को भी नहीं छोड़ा। अनुमान के मुताबिक करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।  

विज्ञापन


कारोबारियों ने बताया कि राशन और किराना की दुकानें इतने दिनों तक बंद रहने की वजह से नुकसान की आशंका पहले ही जताई जा रही थी। हुआ भी यही। किराने के सौदे, सूखे मेवे खराब हो गए। क्योंकि ज्यादातर सामान सीधे कोल्ड स्टोरेज से आकर बिकता है। इनका सही समय रहते बिकना जरूरी है।

विज्ञापन

कुतरे हुए थे कट्टे, बिखरा हुआ था सामान

मोतीगंज खाद्यान्न व्यापार समिति के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि गोदाम में रखा सामान और कट्टे कुतरे हुए थे। पूरा सामान बिखरा हुआ था। राशन की दुकानें इतने समय तक बंद रखने का कोई औचित्य नहीं बनता। 

किराना कारोबारी रमेश कल्यानी ने बताया कि 24 घंटे भी यदि दुकान बंद कर दी जाए, उसमें भी चूहे आतंक मचा देते हैं। यहां तो लंबे समय तक प्रतिष्ठान बंद रहे। कारोबारियों को करीब एक करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है। 

किराना कारोबारी अतुल बंसल ने कहा कि पुलिस प्रशासन से अनुरोध करने पर लॉकडाउन से करीब एक माह पूर्व सफाई और माल की हालात देखने का मौका मिला। देखा तो काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed