फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rats gnawed toes of an innocent child poverty is giving pain for 14 years Now government ointment will be appl

UP: चूहे कुतर गए मासूम के पैरों की अंगुलियां, 14 साल से दर्द दे रही गरीबी; अब लगेगा सरकारी मरहम

Tue, 24 Feb 2026 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Feb 2026 09:27 AM IST
सार

ढाई महीने की उम्र में चूहों द्वारा पैरों की अंगुलियां कुतर दिए जाने से पीड़ित 14 वर्षीय साजिया के इलाज के लिए अब सरकारी पहल शुरू हो गई है। 'अमर उजाला' में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ ने चिकित्सकों का पैनल गठित कर प्लास्टिक सर्जरी के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Rats gnawed toes of an innocent child poverty is giving pain for 14 years Now government ointment will be appl
साजिया के पैर जिनकी अंगुलियों को चूहे कुतर कर खा गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कहते हैं गरीबी इन्सान को सिर्फ भूखा नहीं रखती बल्कि उसे तिल-तिल मरने के लिए मजबूर कर देती है। 14 साल की साजिया अब्बासी की कहानी कुछ ऐसी ही रही। जब साजिया मात्र ढाई महीने की थी, तब चूहों ने उसके दोनों पैरों की दसों अंगुलियां कुतर दी थीं। तब से आज तक, यह मासूम न केवल अपनी विकलांगता, बल्कि उन जख्मों से उठने वाली असहनीय पीड़ा के साथ जीने को मजबूर है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने साजिया के दर्द पर मरहम लगाने के लिए पहल की। मुहिम सोमवार को रंग लाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने साजिया के इलाज के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित कर दिया है। मंगलवार से साजिया का इलाज शुरू होगा। उसकी दसों अंगुलियों की प्लास्टिक सर्जरी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि साजिया का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। मां दूसरे के घरों में झाड़ू-पोछा करती है और पिता दिहाड़ी मजदूरी। पांच लोगों के इस परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि साजिया का सही इलाज करा सकें। आलम यह है कि बरसात के दिनों में पैरों के घावों में सड़न और कीड़े तक पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मासूम के इलाज के निर्देश दिए। सोमवार को सीएमओ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने डिप्टी सीएमओ को निर्देशित किया है कि मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल साजिया का उपचार शुरू करेगा। इस दौरान दिव्यांग एकता संगठन के अध्यक्ष बॉबी गोला और समाजसेवी ब्रजेश कुशवाह भी साथ रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed