फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rats cut EVM boxes in Strong Room before Lok Sabha elections 2019

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मुसीबत बने चूहे, स्ट्रांग रूम का हाल देख कर्मचारियों के उड़े 'होश'

Sat, 06 Apr 2019 06:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
rats cut EVM boxes in Strong Room before Lok Sabha elections 2019
मंडी समिति में रखीं ईवीएम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में लोकसभा चुनाव से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच मंडी समिति में रखीं ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को चूहों से बचाना मुश्किल हो रहा है। उनके नुकीले दांत प्लास्टिक के बक्सों को भेद रहे हैं। इसको देखते हुए चूहों को मारने के लिए दवा डाली जा रही है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी दरअसल गल्ला मंडी है। यहां अनाज के बड़े-बड़े गोदाम हैं। बीजों का भंडार है। ऐसे में यहां काफी संख्या में चूहे हैं। स्ट्रांग रूम बनाने के लिए यहां के कमरों को खाली कराकर साफ-सफाई कराई गई है। मगर, चूहों का आतंक कम नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


बुधवार को आगरा लोकसभा क्षेत्र के कई स्ट्रांग रूम से मरे हुए चूहे निकाले गए। मंडी समिति के कमरे लंबे समय से बंद होने और दवा छिड़कने के कारण घुटन हो गई है। इससे यहां कर्मचारियों का काम करना भी मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी हो गया बेहोश

बताया जा रहा है कि दिन में तेज धूप और कमरे में घुटन होने के कारण एक कर्मचारी बेहोश भी हो गया था। उसे तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। उधर, इन चूहों से यहां रखीं ईवीएम को भी खतरा है। चूहे ईवीएम के प्लास्टिक बक्से कुतर रहे हैं। 

18 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए इन दिनों ईवीएम में बैलेट पेपर लगाने का काम चल रहा है। इसके लिए तमाम अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं। मगर, यहां व्यवस्थाओं का अभाव है। 

नगर निगम से चलित शौचालय तो रखवा दिए हैं लेकिन इनमें पानी नहीं है। साथ ही इनकी हालत काफी खराब है। वहीं, शुद्ध पेयजल का भी अभाव है। बता दें कि चुनाव ड्यूटी में कई महिला कर्मचारियों भी हैं।


आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed