फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ration shop canceled due to irregularity in distribution

वितरण में अनियमितता पर राशन की दुकान निरस्त

Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ration shop canceled due to irregularity in distribution
मैनपुरी। राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर एक राशन की दुकान निरस्त कर दी गई है। पूर्व में शिकायत पर दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया गया था। जांच पूर्ण होने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने अनुबंध पत्र निरस्त करने की कार्रवाई की है। वहीं राशन कार्डधारकों को नजदीकी दुकान पर संबद्घ किया गया है।
विज्ञापन

भोगांव तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत हथपऊ की राशन की दुकान गांव गूजरपुर में मीना देवी द्वारा संचालित की जा रही थी। जनवरी में कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि डीलर द्वारा उन्हें राशन नहीं दिया जाता है। शिकायत पर खंड विकास अधिकारी जागीर की ओर से मामले की जांच कराई गई थी। प्राथमिक जांच में वितरण में अनियमितता की बात सामने आने पर दुकान का अनुबंध पत्र जिला पूर्ति अधिकारी ने निरस्त कर दिया था। वहीं दो माह बाद अब पूर्ण जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें ये सिद्घ हो गया कि डीलर द्वारा ग्रामीणों को राशन नहीं दिया जा रहा था। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी ने दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया है। पूर्ति निरीक्षक को संबंधित राशन की दुकान की ई-पॉस मशीन और स्टॉक कब्जे में लेकर जमा कराने के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन

राममूर्ति सिंह की दुकान से मिलेगा राशन
मीना देवी की दुकान से राशन लेने वाले कार्डधारकों को नजदीकी दुकान पर संबद्घ किया गया है। अब उन्हें हथपऊ स्थित राममूर्ति सिंह की दुकान से राशन लेना होगा। राममूर्ति सिंह को भी वितरण के संबंध में पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। मामले में जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। इसी के चलते राशन की दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया गया है।
-क्यामुद्दीन अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed