फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ration distribution date extended till June 15

दस जून तक नहीं हो सका राशन वितरण, शासन ने बढ़ाई तारीख

Sat, 11 Jun 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ration distribution date extended till June 15
मैनपुरी। बीते तीन माह से राशन वितरण में पिछड़ा पूर्ति विभाग इस बार भी सामान्य स्थिति में नहीं आ सका। एक बार फिर निर्धारित समय सीमा में कार्डधारकों को राशन का वितरण नहीं किया जा सका। इसके चलते शासन ने पांच दिन की तिथि और बढ़ाते हुए 15 जून तक वितरण के आदेश दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने वितरण जारी रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मई माह में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत राशन वितरित नहीं हो सका था। शासन ने दो से दस जून तक अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को पांच किलो प्रति यूनिट के अनुसार राशन बांटने के आदेश दिए। गोदामों पर कमी के चलते पहले राशन के उठान में देरी से वितरण भी देरी से शुरू हो सका। नतीजा निर्धारित तिथि तक केवल 65 प्रतिशत उपभोक्ताओं को राशन वितरण किया जा सका। इसे देखते हुए शासन ने राशन वितरण के लिए तिथि बढ़ा दी है। अब 15 जून तक राशन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने राशन वितरण के लिए तारीख बढ़ा दी है। अब 15 जून तक राशन वितरण किया जाएगा। सभी लोग राशन जरूर प्राप्त कर लें। अगर राशन प्राप्त करने में समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मो. क्यामुद्दीन अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed