{"_id":"5e3c114a8ebc3ee5c47dfbad","slug":"ration-card-portability-yojana-implemented-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्डधारक अब प्रदेश में कहीं से भी ले सकेंगे सरकारी राशन, लागू हुई यह व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्डधारक अब प्रदेश में कहीं से भी ले सकेंगे सरकारी राशन, लागू हुई यह व्यवस्था
Fri, 07 Feb 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
ration card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के मूल निवासी राशन कार्डधारक अब प्रदेश के किसी भी सरकारी राशन की दुकान से राशन खरीद सकेंगे। बुधवार से प्रदेशभर में सरकार की ओर से यह योजना लागू कर दी गई। जिले में भी पूर्ति विभाग ने इसे प्रभावी बना दिया है।
अब इस व्यवस्था से निर्धारित उठान के सापेक्ष राशन लगभग सभी कार्डधारकों को मिल सकेगा। पूर्व की व्यवस्था से लगभग 10 प्रतिशत बच जाता था, क्योंकि कई लोग जिले से बाहर होने के कारण राशन नहीं ले पाते थे।
प्रदेश में राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत अब जिले के राशनकार्ड धारक जिले की ही किसी दुकान से नहीं बल्कि प्रदेश की किसी भी राशन की दुकान से राशन खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
जिले में भी यह व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी कर दी गई है। सरकार ने ई-पॉश मशीन लागू करने के बाद पोर्टेबिलिटी योजना को साकार कर दिया है। इस योजना के तहत अब कोटेदारों का एकाधिकार खत्म हो जाएगा। इसका फायदा सीधे तौर पर गरीबों को होगा।

पूर्ति विभाग करेगा पर्यवेक्षण
व्यवस्था लागू होने के बाद जिले में पूर्ति विभाग ने सभी राशन डीलरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा नई व्यवस्था के तहत राशन वितरण का पर्यवेक्षण भी शुरू कर दिया है। अब विभाग यह जानकारी जुटा रहा है कि किस दुकान से कितने कार्डधारकों ने राशन लिया है।
आंकड़ों की नजर से-
- 35 किलो राशन अंत्योदय कार्डधारक को दिया जाता है।
- 5 किलोराशन प्रतिदिन पात्र गृहस्थी को दिया जाता है।
- 5800 मीट्रिक टन राशन का प्रतिमाह होता है जिले में उठान।
- 2.52 लाख कार्डधारक हैं जिलेभर में।
- 10 प्रतिशत राशन प्रतिमाह बचता था।
व्यवस्था लागू की जा चुकी है
जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत राशन वितरण करने के निर्देश सभी राशन डीलरों को दिए हैं। पूरी जानकारी करेंगे कि कितने कार्डधारकों ने किस दुकान से कितना राशन उठाया।