फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ration card

राशन वितरण में फर्जीवाड़े पर सात डीलरों पर लगा जुर्माना

Fri, 14 Feb 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
ration card
मैनपुरी। राशन वितरण में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए प्रदेश भर में ई-पॉस से वितरण की व्यवस्था लागू की गई है। बावजूद इसके डीलरों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे ही सात डीलरों पर जांच के बाद पूर्ति विभाग ने जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

गरीबों तक राशन पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार और पूर्ति विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत प्रदेश भर में ई-पॉस से वितरण की व्यवस्था लागू की गई है। इसके बाद भी राशन डीलरों द्वारा प्रॉक्सी से वितरण किया जा रहा है। जनवरी में जिले के 19 राशन डीलरों ने पांच प्रतिशत से अधिक राशन कार्ड का वितरण प्रॉक्सी के माध्यम से किया था। इसकी जांच के आदेश जिला पूर्ति अधिकारी ने दिए थे। पूर्ति निरीक्षकों ने जांच की तो इसमें सात राशन डीलर दोषी पाए गए। ये डीलर ऐसे थे, जिन्होंने राशन वितरण में अनियमितता की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी सात डीलरों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की धनराशि उनकी जमानत राशि से जब्त की जाएगी। कार्रवाई के बाद राशन डीलरों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

इन पर हुई कार्रवाई
-कुसुमलता जैन, गाड़ीवान
-संजय अग्निहोत्री, गाड़ीवान
-करनपाल सिंह, आगरा रोड
-सूरज सिंह, आवास विकास
-विद्यावती, ज्योंती खुड़िया
-राजेश, हिंदपुरम
-शिवम वर्मा, दरीबा
हाईलाइर्ट्स
-694 हैं ग्रामीण क्षेत्र में दुकानें
-106 हैं शहरी क्षेत्र में दुकानें
-1.56 लाख हैं पात्र गृहस्थी कार्ड की संख्या
-45894 हैं अंत्योदय राशन कार्ड की संख्या
राशन वितरण में ई-पॉस से वितरण अनिवार्य किया गया है। इसके बाद भी डीलरों द्वारा लापरवाही की जा रही है। जो भी डीलर लापरवाही करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed