फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rates of books of convent schools reduced After DM instructions Now it's time for fees

UP: डीएम के निर्देश के बाद कॉन्वेंट स्कूलों की किताबों के रेट घटे, तीन हजार रुपये से अधिक का मिलेगा फायदा

Sun, 14 Apr 2024 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 02:50 PM IST
सार

कॉन्वेंट स्कूल के इस नए सत्र में जिन कॉपी-किताबों की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी, डीएम के निर्देश के बाद कम हो गई है। अब बारी फीस की है। कॉन्वेंट स्कूल के पास 16 तक मौका है। 
 

विज्ञापन
rates of books of convent schools reduced After DM instructions Now it's time for fees
जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्कूलों की मनमानी पर शनिवार को अभिभावकों को पहली जीत मिली। अमर उजाला की मुहिम और जिलाधिकारी के सख्त तेवर के बाद बिचपुरी रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो विद्यालय ने कक्षा से 1 से 5 तक की किताबों के सेट पर 3471 से 3696 रुपये तक घटा दिए हैं। बाकी कॉन्वेंट स्कूलों के पास 16 तक मौका है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

नया सत्र शुरू होते ही किताब, कॉपी, ड्रेस से लेकर फीस तक में मनमानी बढ़ोतरी की गई। विरोध में एक तरफ अभिभावक सड़क पर उतरे तो दूसरी तरफ अमर उजाला ने उनकी आवाज बुलंद की। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेकर शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन को मनमानी बढ़ोतरी पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से इसका असर शुरू हो गया। बिचपुरी स्थित श्री चैतन्य टेक्नो विद्यालय में किताबों की कीमत घटा दी गई है। जो किताबें पहले 10800 रुपये का सेट में थीं वह अब 7304 रुपये में मिलेंगी। जो छात्र-छात्राएं महंगी किताब का सेट खरीद चुके हैं। घटी हुई कीमत उन छात्र-छात्राओं की फीस में समायोजित की जाएगी। इस राहत के बाद शहर में 15 हजार से अधिक अभिभावकों को आईसीएसई, सीबीएसई स्कूल में महंगी किताबों के सेट व फीस में राहत की उम्मीद जागी है। इस संबंध में विद्यालय की तरफ से अभिभावकों को संदेश भेजे जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

नहीं घटाई तो होगी सख्त कार्रवाई
बीएसए जितेंद्र गोंड ने बताया कि स्कूलों की सुनवाई के लिए 12 अप्रैल तारीख तय की गई थी। एक भी स्कूल के प्रधानाचार्य अपना पक्ष रखने नहीं आए। इस अनुशासनहीनता से जिलाधिकारी नाराज हैं। स्कूलों को नोटिस भेजकर 16 अप्रैल तक आखिरी मौका दिया गया है। 16 अप्रैल तक स्कूलों ने बीएसए कार्यालय में कीमतों के संबंध में रिपोर्ट नहीं भेजी तो उनकी मान्यता खतरे में पड़ सकती है।

 

घटाई गई किताबों के सेट की कीमत
कक्षा पूर्व में किताबों के मूल्य वर्तमान संशोधित मूल्य

1            9500             5885

2            9500             5835
3 10600             7229

4 10600             6904
5 10800             7304

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed