{"_id":"5eda7c488ebc3e90343d70e4","slug":"rashan-mainpuri-news-agr444893522","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में गरीबों के हक पर डाला डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में गरीबों के हक पर डाला डाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना काल में हर कोई जरूरतमंदों की मदद में जुटा है। ऐसे में शहर के एक कोटा डीलर ने राशन वितरण में गड़बड़ी करके गरीबों के हक पर डाका डाला। जांच में कालाबाजारी का खेल उजागर होने पर पूर्ति निरीक्षण ने कोतवाली में तहरीर दी है।
पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी कि शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान के साथ संग्राम सिंह उचित दर विक्रेता केंद्रीय उपभोक्ता भंडार देवी की दुकान का निरीक्षण किया।
मौके पर 14 कार्डधारक उपस्थित मिले। जांच में पता चला कि कार्ड धारकों से डीलर ने ई-पॉस पर अंगूठा लगवा लिया है, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया। इसी तरह अन्य 18 कार्ड धारकों को भी राशन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
तहरीर में कहा गया है कि राशन डीलर ने घटतौली करके 44 किलो चना कम बांटा है। साथ ही 12.21 क्विंटल चावल और 8.39 क्विंटल चावल राशन कार्ड धारकों में न बांटकर कालाबाजारी की गई है।
जांच में राशन की कालाबाजारी होने उजागर हुआ है। इसी के आधार पर पूर्ति निरीक्षक की ओर से कोतवाली में कोटा डीलर के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
यूआर खान, जिला पूूर्ति अधिकारी।