फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rashan card will be cancelled without aadhar number

इस तारीख तक जरूर करा देंगे आधार नंबर लिंक, नहीं तो कट जाएगा राशन कार्ड से नाम

Mon, 07 Oct 2019 08:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Rashan card will be cancelled without aadhar number
आधार कार्ड
आपके राशनकार्ड से आधार नंबर लिंक नहीं है तो 25 अक्तूबर तक जरूर करा दें। यह अंतिम मौका नहीं है। अगर आधार नंबर लिंक कराने से चूक गए तो राशन कार्ड से यूनिट का नाम काट दिया जाएगा। यह आदेश जिला पूर्ति कार्यालय ने जारी किया है।
विज्ञापन


दो साल पहले सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई थी। इसके तहत राशनकार्ड की प्रत्येक यूनिट को आधार नंबर से लिंक करना है। आगरा जिले में अभी तक 90 प्रतिशत यूनिट आधार से लिंक हो पाई हैं। 
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्र के अनुसार आगरा जिले में सभी 28 लाख से अधिक राशन यूनिटों को आधार से लिंक कराने का काम शुरू किया गया था। अभी भी करीब तीन लाख यूनिट आधार से लिंक नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

25 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी कई लोग आधार लिंक कराने नहीं आए हैं। इस वजह से सरकार ने आगरा सहित प्रदेश भर में 5 से 25 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाकर बची हुईं यूनिट से आधार लिंक कराने का फैसला किया है। 

जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से सभी कोटेदारों से सरकारी राशन की दुकानों पर ऐसे यूनिटधारकों के नाम की सूची चस्पा करा दी गई है, जो आधार से लिंक नहीं है। इसके साथ ही एक सूची जिला पूर्ति कार्यालय पर भी चस्पा की गई है। 

लोग सूची में अपना नाम देखकर 25 अक्तूबर तक अपना आधार नंबर लिंक करा सकते हैं। यदि किसी के पास आधार नंबर नहीं है तो वो अपनी पहचान का कोई अन्य सबूत भी दे सकता है, परंतु भविष्य में उसे आधार नंबर अवश्य देना होगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि 25 अक्तूबर तक जिन लोगों के आधार नंबर राशनकार्ड से लिंक नहीं हो पाएंगे, उनके नाम राशनकार्ड से काट दिए जाएंगे। उन्हें सरकारी राशन भी नहीं मिलेगा। भविष्य में आधार नंबर लिंक कराने का मौका फिर नहीं मिलेगा।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed