फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rashan card

तीन माह से नहीं लिया राशन तो निरस्त होगा राशन कार्ड

Sat, 12 Dec 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
rashan card
मैनपुरी। अगर आपने तीन माह से अपने राशन कार्ड पर राशन नहीं लिया है तो आपका कार्ड निरस्त हो जाएगा। इसके लिए पूर्ति विभाग ने सूचना विज्ञान केंद्र लखनऊ से सूचना मांगी है। सूचना मिलते ही कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में तीन लाख 12 हजार से अधिक राशन कार्डधारक हैं। इसमें 2.67 लाख के करीब पात्रगृहस्थी राशन कार्डधारक हैं। अन्य अंत्योदय कार्डधारक हैं। जरूरतमंदों को ही राशन मिले इस बात का भी विभाग ख्याल रख रहा है। इसी के तहत शासन ने तीन माह से राशन न लेने वाले कार्डधारकों के कार्ड निरस्त करने का आदेश दिया था। अब विभाग ने छटनी शुरू कर दी है। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने सूचना विज्ञान केंद्र लखनऊ से सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

इसमें ऐसे लोगों की सूची मांगी गई है, जिन्होंने बीते तीन माह से राशन नहीं लिया। विभाग का मानना है कि पहले लोग कहीं बाहर जाने के कारण राशन नहीं ले पाते थे। लेकिन वर्तमान में पोर्टेबिलिटी लागू होने के बाद वे कहीं से भी राशन ले सकते हैं। ऐसे में अगर वे राशन नहीं ले रहे हैं तो वे खुद ही भरण पोषण में सक्षम हैं। ऐसे में अगर उनके राशन कार्ड निरस्त हो जाएंगे तो पात्रों को लाभ मिल सकेगा। डाटा प्राप्त होते ही विभाग निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 हजार कार्ड हुए थे निरस्त
लगभग दस माह पहले भी विभाग ने तीन महीने से राशन न लेने वाले कार्डधारकों की सूची मंगाई थी। सूची के सत्यापन के बाद 26 हजार ऐसे लोगों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए थे जो अपना भरण-पोषण करने में सक्षम थे और उन्हें लाइसेंस की जरूरत नहीं थी।

हाईलाइटर
-267211 हैं पात्रगृहस्थी राशन कार्ड
-1067614 हैं पात्रगृहस्थी यूनिट
-45701 हैं अंत्योदय राशन कार्ड
- 135173 हैं अंत्योदय यूनिट
शासन का आदेश है कि लगातार तीन माह राशन न लेने पर राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। अगर किसी ने वाजिब कारण के चलते पात्र होने के बाद भी राशन नहीं ले पाया है तो उसे सहूलियत दी जाएगी।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed