फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rapid response team will reach home for home isolation infected

होम आइसोलेशन संक्रमितों के घर पहुंचेंगी रेपिड रिस्पांस टीम

Sat, 08 May 2021 10:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Rapid response team will reach home for home isolation infected
फिरोजाबाद। घर पर आइसोलेट संक्रमितों का अब भगवान भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। मरीजों की सेहत का ख्याल अब स्वास्थ्य विभाग रखेगा। रिपोर्ट आते ही रेपिड रिस्पांस टीमें मरीजों का हालचाल जानने पहुंचेंगी और उन तक दवाएं पहुंचाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट संक्रमितों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेपिड रिस्पांस टीम की संख्या को दोगुना कर दिया है। जनपद में 32 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने विगत तीन मई के अंक में ‘होम आइसोलेट मरीजों को नहीं पूछ रहा स्वास्थ्य विभाग’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसमें स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रेपिड रिस्पांस टीमों की संख्या को दोगुना किया है।
विज्ञापन

पहले जनपद में 16 टीमें कार्य कर रही थी, जो बढ़ाकर अब 32 कर दी गई हैं। ये टीमें रिपोर्ट आने के तुरंत बाद संक्रमितों से संपर्क करेंगी। 14 टीमों को शहरी इलाकों में तैनात किया गया है। ये टीमें मरीज की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें होम आइसोलेट अथवा अस्पताल में आइसोलेट की व्यवस्था कराएगी। यदि मरीज घर पर आइसोलेट होता है तो उसे दवा की उपलब्धता कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेट संक्रमितों की संख्या अधिक होने और टीमें कम होने के कारण निगरानी करने में देरी हो रही थी। अब रेपिड रिस्पांस टीम दोगुनी कर दी गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद ये टीमें मरीज से संपर्क करेगी और दवा भी समय से पहुंचाएंगी।
डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed