{"_id":"63066a2b0050462a984d9005","slug":"rape-of-girl-in-bewar-mainpuri-news-agr5444623113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कॉलेज के पास 11 साल की बच्ची को छोड़कर परिचित के साथ गई थी मां, लौटकर देखा तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कॉलेज के पास 11 साल की बच्ची को छोड़कर परिचित के साथ गई थी मां, लौटकर देखा तो उड़ गए होश
Thu, 25 Aug 2022 06:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 06:20 AM IST
सार
आरोपी युवक अनुसूचित जाति की बालिका को बहला कर अपने साथ एक आश्रम के पास ले गया। इसके बाद आरोपी ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
rape demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में महिला को अपनी 11 साल की बच्ची को अकेले छोड़कर जाना महंगा पड़ गया। बच्ची काफी देर तक भटकती रही। उसे गांव का ही युवक बहलाकर अपने साथ ले गया। बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। बच्ची ने अरोपी की शिनाख्त कर ली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
कन्नौज क्षेत्र की रहने वाली एक 11 वर्षीय अनुसूचित जाति की बालिका छह भाई बहन हैं। उसके पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बच्ची को उसकी मां कस्बा में लेकर आई और वहां उसे एक कॉलेज के पास छोड़कर अपने परिचित के साथ चली गई। बालिका काफी देर तक वहां घूमती रही। तभी एक युवक वहां आया और बालिका को बरगला कर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। वहां आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। दोपहर बाद जब इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। वहीं दुष्कर्म करने वाले कस्बा निवासी आरोपी युवक राधे को गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपी को बच्ची के सामने लाया गया तो बच्ची ने उसकी पहचान की।
पुलिस ने घटना के समय आरोपी के साथ मौजूद ननुआ निवासी मोहल्ला कुचलिया को भी गिरफ्तार कर लिया। बालिका का मेडिकल के लिए पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म, एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।