{"_id":"65a373750a0d7087e608a7d9","slug":"rape-committed-with-a-scheduled-caste-child-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-10746-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनुसूचित जाति के बालक के साथ किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनुसूचित जाति के बालक के साथ किया कुकर्म
Sun, 14 Jan 2024 11:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के बालक के साथ किया कुकर्म
पुलिस ने कराया मेडिकल, आरोपी युवक की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम को युवक ने एक बालक को खेत में ले जाकर कुकर्म किया। उसे किसी से शिकायत न करने को लेकर धमकाया। जानकारी होने के बाद परिजन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बालक का मेडिकल कराया। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि वह अनुसूचित जाति का है। उनका 9 वर्षीय पुत्र को शुक्रवार की शाम गांव निवासी युवक अपने साथ खेत पर ले गया। वहां आरोपी ने बालक के साथ कुकर्म किया। बेटे को धमकाया कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा। रोता हुआ बालक घर पहुंचा और साथ हुई घटना के बारे में परिजन को बताया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बालक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। उधर घटना के बाद से ही आरोपी भी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष एलाऊ कल्याणी ने बताया कि बालक के पिता की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।