फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape attemped with class three girl student in malpura agra crime news

शर्मनाकः स्कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 02 May 2019 07:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 May 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
rape attemped with class three girl student in malpura agra crime news
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
मलपुरा क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा से छुट्टी के बाद घर जाते समय रास्ते में एक युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर वह उसे छोड़कर भाग निकला। मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठ वर्षीय बालिका स्थानीय एक प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। बुधवार की दोपहर वह छुटटी होने के बाद पैदल घर जा रही थी। रास्ते में सुनसान देख एक अज्ञात युवक ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


छात्रा के चीखने-चिल्लाने पर वह उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। बदहवास हालत में रोते हुए छात्रा घर पर पहुंची, तो उसकी हालत देख परिवार वाले सन्न रह गए। उसने रास्ते में हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। घरवाले छात्रा को लेकर थाना मलपुरा पहुंचे और घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा का मेडिकल कराया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed