फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape

जिला पंचायत सदस्य के पति ने रिवाल्वर के बल किया दुष्कर्म, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज

Fri, 19 Aug 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
rape
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जसराना के एक गांव निवासी महिला ने जिला पंचायत सदस्य के पति पर घर बुलाकर रिवाल्वर के बल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में बुधवार को तहरीर दी। इसमें बताया कि छह जुलाई को उसे फोन कर दोपहर दो बजे जिला पंचायत सदस्य के पति धर्मेंद्र यादव ने आवास आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने घर बुलाया और कहा कि तुम्हारे 11 जून को लिखे मुकदमे में राजीनामा करा देंगे। जब वह उनके घर पहुंची तो उन्होंने कमरा बंद कर लिया और उससे अश्लील हरकतें करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने अपने पास रखी रिवाल्वर निकाली और कनपटी पर रख दी। इसके बाद उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। चेतावनी दी अगर इस बात को कहीं बताया तो तुझे और तेरे पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगा।
विज्ञापन

सीओ बोले जांच की जा रही
महिला का आरोप है कि उसने कई बार थाने आने का प्रयास किया, लेकिन उनके लोगों ने उसे रास्ता से नहीं निकलने दिया। किसी तरह बच कर बुधवार को थाने पहुंची और तहरीर दी। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है। तू हमारा कुछ नहीं करा सकती है। इस संबंध में सीओ कमलेश कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करा दी है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के बाद बढ़ीं मुश्किलें, जेल भी जाना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। जिला पंचायत सदस्य के पति की मुश्किलें जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद बढ़ गईं। चुनाव में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के हारने के बाद धर्मेंद्र यादव राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का शिकार होते चले गये।
कुछ माह पूर्व उन्हें तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद भी उनकी परेशानी कम नहीं हुई। गांव की ही एक महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराकर उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विधान सभा चुनाव की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के लोगों ने मंडी समिति पर पुलिस फोर्स पर मतगणना में गड़बड़ी को लेकर पथराव किया था। जिसमें पुलिस ने वीडियो के आधार पर धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर अप्रैल में जेल भेजा था। हालांकि जेल में आने के बाद धर्मेंद्र राजनीति में फूंक-फूंक कर कदम रख रहे थे। इसके बाद भी विरोधियों कौ मौका मिला और उन्हीं के गांव की एक महिला ने उनके खिलाफ घर पर बुला कर असलाह के बल पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पीड़ित के अनुसार, यह राजनीतिक से प्रेरित है।

हर वक्त घर में रहता है कोई न कोई
जिला पंचायत सदस्य के पति के घर पर उनके बुजुर्ग माता-पिता के अलावा पत्नी और बच्चे साथ रहते हैं। इसके अलावा उनके घर पर दो-चार लोग हर समय बैठे रहते हैं। ऐसी स्थित में उन पर घर में बुला कर दुष्कर्म कैसे किया यह लोगों को समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed