{"_id":"5e1ca70c8ebc3e87a6341e93","slug":"rap-with-gnm-kasganj-news-agr4246306113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएनएम की नौकरी के नाम पर करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएनएम की नौकरी के नाम पर करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा(कासगंज)। स्वास्थ्य विभाग में जीएनएम की नौकरी दिलाने के नाम पर युवक क्षेत्र की युवती से एक साल से दुष्कर्म करता रहा। युवक ने ढाई लाख रुपये भी ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती वर्ष 2018 में छात्रवृत्ति का फार्म भरने के लिए एक कैरियर प्वाइंट पर गई थी। दुकान पर एक युवक मिला। उसने अपना नाम प्रवीण प्रताप पुत्र जितेंद्र निवासी बड़ौला बताया। उसने छात्रा को 2.5 लाख रुपये में स्वास्थ्य विभाग में जीएनएम के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया, लेकिन छात्रा ने एक साथ इतने रुपये देने में असमर्थता जाहिर की।
युवक ने किश्तों में रुपये देने की बात कही। युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद किश्तों में रुपये देने पर सहमति बन गई। युवक इसके बाद से जब तब युवती को अपने चाचा के घर पर बुलाता रहा। इस बीच उसने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने 2.5 लाख रुपये मिल जाने के बाद भी उसने नौकरी नहीं दिलाई। वह युवती को ब्लैकमेल भी करता रहा। नौकरी न लगने पर युवती ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने इंकार कर दिया। युवती ने तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।