फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rap in marrage home

पुलिस ने कामगारों और ड्राइवरों की लिस्ट बनाई

Fri, 28 Feb 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
rap in marrage home
28एमएनपी-36-भोगांव के मैरिज होम में सीसीटीवी कैमरे चेक करती पुलिस - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के शिव पैलेस मैरिज होम में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस ने मैरिज होम आने वाले कामगारों और ड्राइवरों की भी सूची बनाई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दुष्कर्मी की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में कुरावली मार्ग स्थित शिव पैलेस मैरिज होम में 27 फरवरी की रात शादी समारोह के दौरान साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आठ लोगों को वारदात के तत्काल बाद हिरासत में लिया। करीब पांच लोग वारदात के दूसरे दिन भी हिरासत में लिए गए। सभी से पूछताछ की गई, लेकिन दुष्कर्मी की पहचान स्पष्ट नहीं हुई। जांच में जुटी पुलिस टीमों ने मैरिज होम में काम करने वाले लोगों के साथ ही हलवाई और कैटर्स के साथ आने वाली लेबर की सूची बनाई है। इसके साथ ही मैरिज होम में आने वाले वाहनों का भी डाटा मांगा गया है। पुलिस ने वाहन चालकों को भी अपनी जांच में शामिल किया है। पुलिस के अनुसार जांच में मैरिज होम का रजिस्ट्रेशन न होने की बात भी सामने आई है। जिस जगह पर मैरिज होम है वहां बीज गोदाम होने की बात कही गई है। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शिनाख्त से भी नहीं हुई पहचान
पकड़े गए संदिग्धों की शिनाख्त पुलिस ने उस महिला से भी कराई जिसने दुष्कर्मी को देखने का दावा किया था। हालांकि महिला शिनाख्त नहीं कर सकी। वहीं सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती बच्ची की हालत खतरे से बाहर बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरिज होम के बारे में थी जानकारी
बाथरूम के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। वहीं कैमरे के डाटा की रिकार्डिंग नहीं हो रही थी। पुलिस ने जांच में इसे शामिल किया है। पुलिस मान रही है कि युवक को इस बात की जानकारी थी कि सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग नहीं हो रही है। इतनी जानकारी वहां काम करने वाले को ही हो सकती हैं। या फिर युवक सीसीटीवी के बारे में ही नहीं जानता है, जिस कारण उसे इसे नजरअंदाज कर दिया।

एसपी ने कोतवाली पहुंचकर ली जानकारी
शुक्रवार को एसपी अजय कुमार पांडेय कोतवाली पहुंचे। वहां खुलासे को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। संदिग्धों से पूछताछ भी की। सूत्रों के अनुसार एसपी ने कोतवाली पुलिस को तीन दिन में खुलासा करके युवक को सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुटी है। अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बचेगा। हमें जल्द ही सफलता मिलेगी और अपराधी को जेल भेजा जाएगा।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed