फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rap in marrage home

मामले को दबाने की कोशिश में थी कोतवाली पुलिस

Thu, 27 Feb 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
rap in marrage home
27एमएनपी-26-बच्ची से दुष्कर्म के बाद मैरिज होम में जांच करते अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कुरावली रोड स्थित शिव पैलेस में बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले को कोतवाली पुलिस दबाने की कोशिश करती रही। एएसपी के मौके पर पहुंचने के बाद पीड़ित परिवार को भोगांव से बुलाया गया। उन्हें सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाकर बच्ची को उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना पर कोतवाली पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवारीजन बच्ची को लेकर भोगांव जा चुके थे। इस पर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के परिवारीजनों को मौके पर बुलाने का प्रयास नहीं किया। वहीं कोतवाल मीडिया कर्मियों को जानकारी देने की जगह उन्हें गुमराह करते रहे। पुलिस छेड़छाड़ की बात कहती रही। करीब दो घंटे तक आला अफसरों को भी जानकारी नहीं दी गई। करीब पौने 12 बजे मीडिया कर्मियों ने एएसपी ओमप्रकाश सिंह को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसपी मौके पर पहुंचे और पीड़िता के साथ उसके परिजनों को मैनपुरी बुलवाया। बच्ची की हालत देखकर एएसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां से बच्ची को सैफई रेफर किया गया। इस बीच एएसपी ने सीओ सिटी अभय नरायन को भी मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीद के अनुसार एक नहीं तीन थे आरोपी
दुष्कर्म के बाद लहूलुहान अवस्था में बच्ची को सबसे पहले देखने व गोद में उठाकर ले जाने वाली महिला ने बताया कि एक आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसका पता उसे बच्ची की हालत देखकर चला। वहीं दो युवक बाथरूम के दरवाजे के पास खड़े थे, जो उसे देखकर भाग खड़े हुए। हालांकि दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सिर्फ दुष्कर्म करने वाले अज्ञात युवक का ही जिक्र किया गया है।

आखिर किस पक्ष से आया था युवक
बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक लड़की पक्ष की ओर से आया था या वह लड़के पक्ष की ओर से था। इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे सका। पहचान के नाम पर सिर्फ चश्मदीद महिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed