लव रंजन-अलीशा की शादी: आगरा के बैंड की धुन पर जमकर नाचे रणबीर कपूर, राजकुमार राव भी थिरके
फिल्म निर्माता निर्देशक लव रंजन अपनी दोस्त अलीशा वैद के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए। लव रंजन ने अपनी शादी के लिए मोहब्बत की नगरी आगरा को चुना। रविवार को ताजमहल के पास होटल अमर विलास में दोनों ने सात फेरे लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में फिल्म निर्देशक लव रंजन ने रविवार को अपनी दोस्त अलीशा वैद के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी में अभिनेता रणबीर कपूर, राजकुमार राव, जैकी भगनानी, रकुलप्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर समेत कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। मेरा जूता है जापानी...पर रणबीर कपूर ने जमकर ठुमके लगाए। आगरा के मिलन बैंड की धुन पर संगीतकार प्रीतम, अभिनेता राजकुमार राव भी थिरकते रहे।
ताजमहल के पास स्थित पांच सितारा होटल में शनिवार को हल्दी की रस्मों के दौरान ही फिल्मी सितारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रविवार को कार्तिक आर्यन, अभिनेता जैकी भगनानी, रकुलप्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, राजकुमार राव, नुसरत भरुचा जैसे सितारे भी पहुंचे। आगरा के मशहूर मिलन बैंड को बरात के लिए बुक किया गया था। घोड़ी वाले के अलावा केवल बैंड के सदस्यों को ही अंदर आने की अनुमति दी गई थी।
पुराने गानों पर थिरके फिल्मी सितारे
बैंड के प्रोपराइटर भरत शर्मा ने बताया कि बरात में शामिल फिल्मी हस्तियों ने पुराने नगमों की फरमाइश की। ए मेरी जौहरा जबीं..., मेरा जूता है जापानी, ये देश है वीर जवानों... जैसे सदाबहार नगमों पर फिल्मी सितारे जमकर थिरके। होटल परिसर में ही बरात का भ्रमण कराया गया। इसके बाद शादी की अन्य रस्में अदा की गईं। उन्होंने बताया कि इक्का-दुक्का नए गाने भी प्रस्तुत किए गए। घोड़ी वाला भी बैंड के साथ ही बुलाया गया था।
गेटों पर लगाए काले कपड़े
होटल के गेटों पर काले कपड़े लगाए गए ताकि बाहर से वीडियो या फोटो नहीं लिए जा सकें। कर्मचारियों और बैंडबाजे वालों के मोबाइल भी होटल में जमा करवा लिए गए थे। इससे प्रशंसक अपने चहेते फिल्मी सितारों की एक झलक भी नहीं देख पाए। सोमवार की सुबह सभी फिल्मी सितारे आगरा से मुंबई के लिए रवाना हो गए।