फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rangotsav begins in Braj today: Laddumar Holi will be held in Barsana, this is how you can watch live telecast

ब्रज में आज रंगोत्सव का आगाज: बरसाना में होगी लड्डूमार होली, ऐसे देख सकेंगे लाइव प्रसारण

Sun, 17 Mar 2024 11:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 11:18 AM IST
सार

ब्रज में रंगोत्सव का आज से आगाज होने जा रहा है। जो लोग ब्रज में नहीं आ पा रहे हैं तो वे लाइव प्रसारण के माध्यम से इस होली का आनंद ले सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Rangotsav begins in Braj today: Laddumar Holi will be held in Barsana, this is how you can watch live telecast
बरसाना की होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज में रविवार से होली रंगोत्सव का आगाज हो जाएगा। जो लोग बरसाना नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे यूट्यूब पर लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने होली का रंगोत्सव-2024 के लिए यूट्यूब लिंक जारी किया है।
विज्ञापन


बरसाना स्थित राधाबिहारी इंटर काॅलेज परिसर में मुख्य सांस्कृतिक मंच पर ब्रज लोक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रंगोत्सव-2024 का शुभारंभ रविवार दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा। राधारानी के गांव बरसाना में लड्डूमार होली और 18 मार्च लठामार होली धूमधाम से मनाई जाएगी। रंगोत्सव-2024 में मथुरा के विभिन्न स्थलों पर 19 छोटे मंच पर भी कलाकारों द्वारा ब्रजलोक नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 15 स्थानों पर होली के सेल्फी प्वाइंट, 23 स्थानों पर होली के भव्य प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से निर्मित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, जो लोग बरसाना नहीं आ पा रहे हैं, उनके लिए बरसाना स्थित कटारा चौक, रंगीली चौक, राधाबिहारी इंटर काॅलेज के भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 17 मार्च को प्रातः 11 बजे से यूट्यूब के लाइव लिंक - www.youtube.com/live/tuprT1xogEg?si=J9w7qW0o8lpJ3Zlq पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केशव वाटिका में 20 को होगी रंगारंग लठामार होली
श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित केशव वाटिका में 20 मार्च को लठामार होली का आयोजन होगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। होली में विशिष्ट गुलाल और पुष्प की वर्षा होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि लठामार होली का आयोजन 20 मार्च को ब्रज की परंपराओं एवं मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई हैं। बताया कि केशव वाटिका में सघन वृक्षावली से आच्छादित प्रांगण में लठामार होली का अद्भुत एवं अनूठा होगा। इस बार की होली का संकल्प ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ रहेगा। सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि केशव वाटिका में आयोजित होली विशिष्ट गुलाल और पुष्प वर्षा की अद्भुत छटा होगी। लठामार होली में ग्राम रावल के सिद्ध हुरियारे-हुरियारिनों के साथ-साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि के हुरियारे-हुरियारिनें भी इस दिव्य लठामार होली लीला में अपनी सहभागिता करेंगे।

बरसेंगे टेसू पुष्प से बने रंग
हुरियारे-हुरियारिनों की भव्य पोशाक का निर्माण कार्य चल रहा है। टेसू पुष्प के रंग से भक्तों को सराबोर किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सामान घरों पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जन्मभूमि के तीनों द्वार से प्रवेश व निकास रहेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि कोई भी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं अन्य प्रतिबंधित सामान साथ लेकर न आएं, इससे उनका प्रवेश शीघ्रता से हो सके। किशोर भरतिया, नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि लठामार होली में फूलों की होली, मयूर नृत्य, गुलाल होली, रंग की होली, चरकुला नृत्य एवं होली के रसिया गायन-वादन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। अनिल ड्रेस वाले एवं गौरव अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहेगा।


ब्रज में बरस रहे रंग
 गिरिराजजी के परिक्रमा मार्ग पर भी भक्त होली का आनंद ले रहे हैं। बड़ी संख्या में भक्त अपने-अपने तरीके से होली के रसिया गाते भी दिख रहे हैं। होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया..., कौन गांव के कृष्ण कन्हैया कौन गांव की गोरी रे... आदि गीतों की धुनों पर भक्त एक दूसरे को गुलाल लगाते समय भक्त खुद को नृत्य करने से भी नहीं रोक पा रहे। बीच-बीच में गिरिराज प्रभु के जय घोष भी भक्त कर रहे हैं। परिक्रमा मार्ग में शनिवार को भी विदेश से आए भक्तों ने होली का आनंद लेते हुए एक दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाया। संवाद


होली मिलन समारोह 22 को
कस्बे में सर्वजातीय होली मिलन समारोह 22 मार्च को आयोजित होगा। ग्राम प्रधान नौहझील प्रशांत गुप्ता ने बताया कि रामलीला मैदान में शाम चार बजे से रात दस बजे तक सर्वजातीय होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। इसमें रागिनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूलों की होली का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed