मैनपुरी। देश के विकास के लिए समाज का जागरूक होना जरूरी है। जब तक समाज में अंध विश्वास रहेंगे तब तक समाज विकास नहीं कर सकता है। यह बातें सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज रठेरा के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पांडेय ने कहीं।
सोमवार को जय मां इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन अंबानगर खर्रा आगरा रोड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं का समाजसेवा के लिए प्रेरित करती है। बीटीसी विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ने कहा मानव जीवन में स्वच्छता बेहद जरूरी है। महाविद्यालय की सचिव सोनी गुप्ता ने कहा छात्र-छात्राएं देश और समाज की धरोहर हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ललित सिंह चौहान ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयं सेवकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। गांव में जागरूकता के माध्यम से ग्रामीणों को तमाम जानकारियां दी जा सकती हैं। शिविरार्थियों ने रंगोली बनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। आशुतोष गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, राजवीर सिंह, सोनू कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।