{"_id":"5d4012568ebc3e6d0354329e","slug":"rangili-gali-will-be-developed-as-stadium-for-lathmar-holi-barsana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व प्रसिद्ध लठमार होली को और भव्य बनाने की कवायद शुरू, बदलेगी रंगीली गली की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व प्रसिद्ध लठमार होली को और भव्य बनाने की कवायद शुरू, बदलेगी रंगीली गली की सूरत
Wed, 31 Jul 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठमार होली को और भव्य बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए शासन ने नगर निगम की टीम को रंगीली गली चौक की पैमाइश को भेजा। टीम ने रंगीली गली चौक सहित आसपास के मकानों की पैमाइश की है।
एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसाना की लठमार होली को विश्व पटल पर विख्यात करने की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बरसाना को तीर्थस्थल और लठमार होली को तीन दिवसीय प्रांतीय मेला घोषित कर दिया।
होली मेला को भव्य बनाने को होली चौक का निर्माण कराए जाने के लिए नगर निगम के एई रिजवान अहमद और डूडा विभाग के जेई दशानंद ने सोमवार को नगर पंचायत बरसाना के कर्मचारियों को साथ लेकर रंगीली गली चौक की पैमाइश की।

हाथरस वाली धर्मशाला, टांटिया हवेली के साथ आसपास की दुकान व मकानों की पैमाइश की। एई रिजवान अहमद ने बताया की होली चौक के लिए जमीन की नाप कर शासन को रिपोर्ट भेजी ज रही है। मंजूर होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
तीर्थ स्थल बरसाना में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए शासन दो बड़े होली चौक का निर्माण करना चाहता है। इसलिए होली चौक का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण होगा। अभी तक सकरी गली में लठमार होली का आयोजन होता है।