फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rangbhari ekadashi 2019 holi celebration in banke bihari temple vrindavan

इस बार बेहद खास होगी ब्रज की होली, रंगभरनी एकादशी पर पहली बार होने जा रहा यह काम

Thu, 28 Feb 2019 04:47 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Feb 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
rangbhari ekadashi 2019 holi celebration in banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों पर बरसा 'प्रेमरंग' - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में ऐसा पहली बार होगा जब रंगभरनी एकादशी पर सुबह से ही ठाकुर श्री बांके बिहारी भक्तों पर रंग बरसाएंगे। हर बार इस एकादशी पर शाम को ही मंदिर में होली की शुरुआत होती रही है लेकिन इस बार 17 मार्च को रंगभरनी एकादशी पर सुबह श्रृंगार आरती के साथ ही मंदिर में रंग-गुलाल की बरसा होगी।
विज्ञापन


सेवायत पन्नालाल गोस्वामी ने बताया कि सुबह 8:30 बजे से रंग चलना शुरू होगा जो दोपहर एक बजे राजभोग आरती तक चलेगा। इसके बाद ठाकुर जी शयन करेंगे। शाम 4:30 बजे पुन: दर्शन खुलेंगे और रात 8:30 बजे तक होली होगी। यह क्रम 20 मार्च को शयन आरती तक चलेगा। 
विज्ञापन


सेवायत विजयकृष्ण गोस्वामी ने बताया कि होली की शुरुआत फूल की होली से होगी। इस मौके पर ठाकुर जी को विशेष जलेबी का भोग लगाया जाएगा और गुलाल का थाल ठाकुर को अर्पित किया जाएगा। होली के लिए गर्म जल में टेसू का रंग व गुलाल का प्रयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा रंग बरसाने का मौका

एकादशी पर शृंगार व शयन आरती की सेवा विजयकृष्ण गोस्वामी की, जबकि राजभोग आरती की सेवा पन्नालाल गोस्वामी की रहेगी। उनके परिजन जवाहर लाल, बिहारी लाल, हरिलाल, शाश्वत, रजत, नयन, पारस, मानस, शशांक गोस्वामी, दीपांक, श्लोक, उमंग, कृष्णा, कन्हैया लाल, घनश्याम, गोपेश, आभास, अनुराग आदि भक्तों पर रंग बरसाएंगे। 

होली खेलने के लिए बिहारी जी सफेद रंग की पोशाक धारण कर जगमोहन में विराजेंगे। यह पोशाक कोलकाता-गाजियाबाद के भक्तों ने भेंट की है। चांदी के कटोरे में केसर-गुलाब जल के मिश्रण से तैयार रंग सर्वप्रथम ठाकुर जी को लगाकर इसकी शुरुआत होगी। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिए हैं आदेश

बांकेबिहारी मंदिर में अभी तक शाम को ही मुख्य आयोजन होते थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशानुसार शाम को होने वाले उत्सव अब सुबह के समय भी होंगे। इसी के तहत रंगभरनी एकादशी पर भी सुबह से होली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed