{"_id":"633be9aab9069353360a6794","slug":"rangbaaz-youth-fired-at-midnight-and-spread-panic-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime News: आधी रात को रंगबाज युवक ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, दूसरी बार की ये हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime News: आधी रात को रंगबाज युवक ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, दूसरी बार की ये हरकत
Tue, 04 Oct 2022 01:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:37 PM IST
सार
पहली घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। एक बार फिर फायरिंग होने से पीड़ित परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के राधा नगर में सोमवार रात को बाइक पर अज्ञात दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे कॉलोनी में दहशत फैल गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 12 दिन पहले भी पीड़ित के घर के सामने फायरिंग करके आरोपी भाग गया था। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। एक बार फिर फायरिंग होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
घटना पीयूष गौतम के घर के बाहर हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार रात को लगभग 11:30 बजे परिवार सो रहा था। तभी घर के बाहर से फायरिंग की गई। एक के बाद एक चार राउंड फायर किए गए। आवाज सुनकर वे दहशत में आ गए घर के बाहर नहीं निकले। फायरिंग बंद होने के बाद घर के बाहर आए तो देखा कि घर के गेट में गोली लगने के निशान थे। कारतूस पड़े हुए थे, जिस पर पुलिस को जानकारी दी। मगर, एक घंटे बाद पुलिस आई।
आरोप लगाया कि क्षेत्र में रहने वाला नीरज गौतम उनके घर के पहले भी फायरिंग की थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। मगर, उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है कि दो लोग बाइक पर आते हैं। इनमें से एक ताबड़तोड़ फायरिंग करता है। इसके बाद चले जाते हैं। घटना से इलाके के लोग भी दहशत में है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन