Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rana Sanga controversy: Kshatriya Karni Sena declares SP MP Suman will not be forgiven now should be punished

राणा सांगा विवाद: क्षत्रिय करणी सेना का एलान, सपा सांसद सुमन को अब माफी नहीं...सजा मिले; 12 अप्रैल की तैयारी

Tue, 08 Apr 2025 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 09:07 AM IST
सार

राणा सांगा पर विवाद खत्म नहीं हुआ है। एत्मादपुर के रामी गढ़ी में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि सपा सांसद सुमन को अब माफी नहीं, सजा मिलनी चाहिए।

 

विज्ञापन
Rana Sanga controversy: Kshatriya Karni Sena declares SP MP Suman will not be forgiven now should be punished
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत सोमवार को गांव रामी गढ़ी पहुंचे। उन्होंने 12 अप्रैल को वीर योद्धा राणा सांगा की जयंती पर प्रस्तावित रक्त महास्वाभिमान सम्मेलन स्थल का जायजा लिया। तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श भी किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Weather: सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा @42.1 डिग्री...झांसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
विज्ञापन



 
Trending Videos

संविधान के अनुसार मिले सजा
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के बारे में पूछने पर उन्होंने मीडिया से कहा कि अब सांसद सुमन की माफी का कोई मतलब नहीं है, उन्हें संविधान के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। हम 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से राणा सांगा की जयंती मनाएंगे। इसमें देश-भर से सनातनी हिंदू शामिल होंगे। इस दौरान गांव रामी गढ़ी में प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति अब तक न मिलने का मुद्दा भी उठा। उन्होंने कहा कि आयोजन हर हाल में होगा।

ये भी पढ़ें -  Vrindavan: लड्डू गोपाल कर लिए चोरी, महिला की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में हुई कैद...इसलिए हो रही वायरल



 
विज्ञापन

एटा से भी आएंगे क्षत्रिय
आगरा में 12 अप्रैल को रक्त स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए क्षत्रिय समाज के लोग बड़ी संख्या में एटा से भी जाएंगे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक सोमवार को जीटी रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान बबलू ने कहा कि महापुरुषों एवं देवी-देवताओं पर बार-बार अभद्र टिप्पणी के खिलाफ क्षत्रिय समाज काफी आक्रोशित है। एत्मादपुर के रामगढ़ी में 12 अप्रैल को रक्त स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें वह शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed