फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Weather Agra second hottest city in state mercury reached 42.1 degrees record breaking heat in Jhansi

UP Weather: सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा @42.1 डिग्री...झांसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

Tue, 08 Apr 2025 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 08:47 AM IST
सार

आगरा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। ताजनगरी का दिन ही नहीं रात भी दहकी। पारा  42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आगरा सूबे का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। वहीं झांसी-हमीरपुर 42.2 डिग्रीसेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।
 

विज्ञापन
UP Weather Agra second hottest city in state mercury reached 42.1 degrees record breaking heat in Jhansi
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रामनवमी के बाद सूरज ने आग बरसाना शुरू कर दिया है। सोमवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। गर्मी के मामले में आगरा प्रदेश का दूसरा गर्म शहर दर्ज किया गया। यहां पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


 

सबसे गर्म रहे झांसी और हमीरपुर
प्रदेश में सोमवार को झांसी और हमीरपुर सबसे गर्म शहर रहे। दोनों ही शहरों में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा इन दोनों शहरों से ज्यादा पीछे नहीं रहा। यहां 42.1 डिग्री सेल्सियस पारा रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री ऊपर है। पूरे प्रदेश में सामान्य से 6 डिग्री तापमान कहीं भी ज्यादा नहीं रहा।

ये भी पढ़ें -  Vrindavan: लड्डू गोपाल कर लिए चोरी, महिला की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में हुई कैद...इसलिए हो रही वायरल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

लू के थपेड़ों ने किया परेशान
झांसी में यह महज एक डिग्री ज्यादा था। सुबह 10 बजे के बाद ही लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर में स्कूलों की छुट्टियों के समय बच्चे लू के थपेड़ों से परेशान नजर आए। अभिभावक बच्चों को गर्मी से बचाते दिखे।

 
विज्ञापन

ऐसा रहा शहरों का तापमान
झांसी-हमीरपुर 42.2 डिग्री
आगरा 42.1 डिग्री
प्रयागराज 41.8 डिग्री
बांदा 41.2 डिग्री
फुर्सतगंज 40.7 डिग्री

ये भी पढ़ें -  Taj Mahal: गर्मी से ताजमहल में बुरा हाल... विदेशी समेत दो पर्यटक घायल, गश खाकर गिर पड़े; सात पड़ गए बीमार

 

रिकॉर्ड तोड़ सकती है गर्मी
इस बार अप्रैल में गर्मी अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अप्रैल में सबसे गर्म दिन 28 अप्रैैल 1979 रहा है जब दिन में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार अप्रैल के पहले ही सप्ताह में गर्मी ने जो तेवर दिखाए हैं, उससे 9 अप्रैल तक ही पारा 45 डिग्री के करीब जा सकता है। 20 से 30 अप्रैल के बीच गर्मी इस बार रिकॉर्ड तोड़ तापमान तक पहुंच सकती है।


 

10 को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस देगा राहत
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक 9 अप्रैल तक उत्तर पश्चिमी राज्यों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हीट वेव का अलर्ट है। 10 अप्रैल को हिमालय की पहाड़ियाें पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की दस्तक हो जाएगी। इससे 10 अप्रैल की शाम और 11 अप्रैल को राहत मिल सकती है। लू के थपेड़ों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 अप्रैल के बाद ही राहत मिल सकती है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed