{"_id":"67f473d18e169f47a30d8d1c","slug":"laddu-gopal-was-stolen-woman-s-shameful-act-was-caught-on-cctv-that-s-why-it-is-going-viral-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: लड्डू गोपाल कर लिए चोरी, महिला की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में हुई कैद...इसलिए हो रही वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: लड्डू गोपाल कर लिए चोरी, महिला की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में हुई कैद...इसलिए हो रही वायरल
Tue, 08 Apr 2025 06:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Apr 2025 06:24 AM IST
सार
वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास से दुकान पर महिला ने ये करतूत की। महिला ने दुकान से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी कर ली। महिला की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई, जो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के पास से एक महिला दुकान से लड्डू गोपाल की मूर्ति को चोरी करती हुई सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला की करतूत की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
दुकानदार की नजर बचते ही कर दी हाथ की सफाई
सोमवार की सुबह एक महिला बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र स्थित पूजन भंडार की दुकान पर पहुंची। यहां अन्य महिलाओं के साथ वह भी पूजन सामग्री आदि देखने लगी। इसी बीच दुकानदार की नजर बचते ही उसने पीतल के लड्डू गोपाल की मूर्ति को चुरा लिया। महिला के जाने के बाद दुकानदार को चोरी का अहसास हुआ। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो महिला लड्डू गोपाल की मूर्ति को उठाते हुए दिखाई दी।

सीसीटीवी वीडियो किया वायरल
दुकानदार ने सीसीटीवी वीडियो को वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय दुकानदार महिला की खोजबीन में जुटे हैं। सभी दुकानदार अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे हैं, ताकि महिला का सुराग लग सके।

पुलिस को नहीं दी तहरीर
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। न ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने कोई जानकारी दी है। यदि ऐसा है तो तहरीर मिलने के बाद महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जाएगी।