फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramlila will start from September 21 at Ramlila Maidan

21 सितंबर से रामलीला मैदान में शुरू होगी रामलीला

Sun, 28 Aug 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ramlila will start from September 21 at Ramlila Maidan
मैनपुरी। शहर के रामलीला मैदान में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ इस बार 21 सितंबर से होगा। रामलीला कार्यक्रम के लिए श्री रामलीला कमेटी ने तैयारियां शुरू करते हुए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 28 सितंबर को शहर में राम बरात निकाली जाएगी।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी के मंत्री रमेश चंद्र सराफ ने बताया कि 21 सितंबर को गणेश पूजन के साथ शहर के रामलीला मैदान में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा। 23 सितंबर को महादेव जी की बारात निकाली जाएगी। 28 सितंबर को शहर में भव्य राम बारात निकाली जाएगी। 29 सितंबर को जनकपुरी विवाह महोत्सव कार्यक्रम कचहरी रोड पर होगा। सात अक्तूबर को भरत मिलाप बड़े चौराहे पर होगा। आठ अक्तूबर को स्टेशन रोड पर राम राज्याभिषेक होगा। नौ अक्तूबर को रामलीला महोत्सव का राम यज्ञ के साथ पंजाबी कॉलोनी में समापन होगा। कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रिहोत्री, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गोयल, बीर सिंह भदौरिया, अशोक गुप्ता पप्पू और अनिल अग्रवाल ने जिले के लोगों से कार्यक्रम में सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed