फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramleela in mainpuri,. god rama

मर्यादा पुरुषोत्तम की बरात देखने को उमड़ी लोगों की भीड़

Fri, 04 Oct 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ramleela in mainpuri,. god rama
करहल में राम बरात के दौरान शामिल राम,लक्ष्मण व विश्वामित्र की झांकी - फोटो : MAINPURI
करहल। श्रीरामलीला महोत्सव में शुक्रवार शाम भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। बाहरी जिलों से आए कलाकारों ने बरात में मनोहारी प्रस्तुति दी। जगह-जगह प्रभु श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारी गई। वहीं पुष्प वर्षा करके बरात का स्वागत किया गया। जनकपुरी में स्वयंवर के दौरान सीता जी के रूप ने सभी को मोह लिया। रंगभूमि जब सिय पगुधारी, देखि रूप मोहे नर-नारी...के जयघोष गूंजने लगे।
विज्ञापन

श्रीराम बरात की शुरुआत शुक्रवार शाम स्थानीय मोटामल महाराज मंदिर से हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी रतन वर्मा व सीओ अशोक कुमार ने स्वरूपों की आरती उतारकर बरात को रवाना किया। बरात को देखने के लिए नगर के लोग सड़कों के किनारे उमड़ पड़े। बरात के सबसे आखिर में रथ सवार गुरु विश्वामित्र, राम और लक्ष्मण के स्वरूप चल रहे थे। बरात के मार्ग को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। जनकपुर पहुंचने पर बरातियों का भव्य स्वागत हुआ। यहां श्रीराम व सीताजी के विवाह की रस्म संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष बलराम दुबे, सचिव नितिन चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, उप सचिव लालसिंह वर्मा, अमर सिंह यादव, उपाध्यक्ष सुभाष यादव, अभिषेक यादव, जीवन यादव, अवधेश मिश्रा, विमल पालीवाल, विवेक पांडेय, अंकित गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed