फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramgopal Yadav targeted BJP said there will be no need to hold elections after 2024

UP: रामगोपाल यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 2024 के बाद चुनाव कराने की जरूरत नहीं होगी

Sun, 18 Jun 2023 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, फिरोजाबाद
अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 12:59 PM IST
सार

सपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कहा कि वे तो बीजेपी की एजेंट के रूप में काम कर रही हैं। 

विज्ञापन
Ramgopal Yadav targeted BJP said there will be no need to hold elections after 2024
रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सुहागनगर सेक्टर तीन स्थित अचल पैलेस में आयोजित सपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उद्योगपतियों के गठजोड़ से केंद्र और प्रदेश सरकार चल रहीं हैं। इनके विरुद्ध कोई बोले तो उसे ईडी, सीबीआई का भय दिखाकर चुप करा दिया जाता है। 
विज्ञापन


प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी अभी से प्रारंभ कर दें। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा हमने कई बार आबादी के हिसाब से आरक्षण की मांग उठाई। प्रदेश में हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने पर संबंधित के मकान पर बुलडोजर चलवाए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था के नाम पर एनकाउंटर हो रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। मुख्यमंत्री की बिरादरी के जाने कितने लोग डकैत और अपराधी होंगे। न तो कोई मारा गया और न किसी के घर पर बुलडोजर चला। नए संसद का शुभारंभ हुआ, जिसमें देश के राष्ट्रपति तक को नहीं बुलाया गया। कर्नाटक में हारने के बाद अब उप्र में भाजपा का काम खत्म। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है। 
विज्ञापन

विपक्ष एकजुट होकर 2024 में भाजपा को हराएगा

समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर भाजपा सरकार को हराने का काम करेगा। एक दो दल छोड़कर बाकी सभी साथ होंगे। 2024 में ऐसा नहीं हुआ तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने प्रदेश की योगी एवं केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 2024 के बाद चुनाव कराने की जरूरत नहीं होगी

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है। 2024 के बाद चुनाव कराने की जरूरत नहीं होगी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर होने के सवाल पर कहा कि रोज हत्याएं हो रहीं हैं। कोर्ट तक में लोग मारे जा रहे हैं। बेटियों से दुष्कर्म हो रहा है फिर भी सीएम कानून व्यवस्था ठीक बता रहे हैं तो उन्हें ही मुबारक। विपक्षी एकजुटता के सवाल पर कहा एक दो दलों को छोड़कर बाकी सभी दल एक साथ हैं। उन्होंने कहा भाजपा द्वारा कर्नाटक के चुनाव में बजरंग बली का प्रयोग किया गया। वहां हार मिली। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल सहित अन्य नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed