{"_id":"5a7ebcb24f1c1bcb268b92e1","slug":"ramgopal-yadav-said-government-failure-of-terror-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना के कैंप पर हुए हमले को लेकर रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के कैंप पर हुए हमले को लेकर रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार को घेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार आतंकी हमले रोकने में पूरी तरह से विफल है। लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं और सेना के जवान शहीद हो रहे हैं।
मोदी जी एक के बदले दुश्मन के चार सिर लाने की बात कहते थे लेकिन आतंकी हमले न रोक पाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।
प्रोफेसर रामगोपाल यादव शनिवार को फिरोजाबाद में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रमुख समाजवादी नेता रहे चौधरी सनक सिंह यादव के परिवार में हुई दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करने रामगोपाल यादव गांधी नगर पहुंचे।
चौधरी सनक सिंह यादव के पौत्र सपा के युवा कार्यकर्ता अनुज यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंच पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने आतंकी हमले और कासगंज में हुई हिंसा पर बेबाक बयान दिया।

Trending Videos
उन्होंने कहा कि कासगंज में हुए बवाल की निष्पक्षता से जांच कराने की जगह प्रदेश सरकार झूठ बोल रही है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल है।
सपा नेता शिवपाल सिंह द्वारा सांसद नरेश अग्रवाल के संबंध में दिए बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस समय नरेश अग्रवाल राज्यसभा में पूरी मुखरता से विभिन्न मुद्दों को उठा रहे हैं।
जिसमें देश और प्रदेश के हित से जुडे़ मसले अहम होते हैं। उन्होंने कहा कि सपा 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।