फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramgopal yadav said government failure of terror attack

सेना के कैंप पर हुए हमले को लेकर रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार को घेरा

Sun, 11 Feb 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 11 Feb 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
ramgopal yadav said government failure of terror attack
रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार आतंकी हमले रोकने में पूरी तरह से विफल है। लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं और सेना के जवान शहीद हो रहे हैं। 
विज्ञापन


मोदी जी एक के बदले दुश्मन के चार सिर लाने की बात कहते थे लेकिन आतंकी हमले न रोक पाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।  

प्रोफेसर रामगोपाल यादव शनिवार को फिरोजाबाद में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रमुख समाजवादी नेता रहे चौधरी सनक सिंह यादव के परिवार में हुई दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करने रामगोपाल यादव गांधी नगर पहुंचे। 
विज्ञापन


चौधरी सनक सिंह यादव के पौत्र सपा के युवा कार्यकर्ता अनुज यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंच पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने आतंकी हमले और कासगंज में हुई हिंसा पर बेबाक बयान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कासगंज में हुए बवाल की निष्पक्षता से जांच कराने की जगह प्रदेश सरकार झूठ बोल रही है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल है। 

सपा नेता शिवपाल सिंह द्वारा सांसद नरेश अग्रवाल के संबंध में दिए बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस समय नरेश अग्रवाल राज्यसभा में पूरी मुखरता से विभिन्न मुद्दों को उठा रहे हैं। 

जिसमें देश और प्रदेश के हित से जुडे़ मसले अहम होते हैं। उन्होंने कहा कि सपा 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed