फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramadan won the gold medal in gymnastics

Agra News: जिम्नास्टिक में रमजान ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 21 Mar 2026 03:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Ramadan won the gold medal in gymnastics
स्वर्ण पदक विजेता रमजान
आगरा। रमजान के महीने में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी रमजान ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हाई बार स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। ईद के माैके पर स्वर्ण पदक मिलने से खुशी दोगुनी हो गई।
विज्ञापन


पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में पं. मनीष शर्मा कॉलेज के छात्र रमजान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने खिलाड़ी, कोच एवं टीम मैनेजर को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेल निदेशक डॉ. अखिलेश सक्सेना ने भी रमजान की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह जीत अन्य खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed