फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Temple Trust Head Mahant Nritya Gopal Das Antigen Test

एंटीजन जांच में हुई महंत नृत्य गोपालदास को कोरोना की पुष्टि, संपर्क में आए लोगों की बन रही सूची

Fri, 14 Aug 2020 09:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 14 Aug 2020 09:16 AM IST
सार

  • रात 12:16 बजे बिगड़ी थी तबीयत
  • मथुरा से साथ गई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम 

विज्ञापन
Ram Temple Trust Head Mahant Nritya Gopal Das Antigen Test
एंबुलेंस से महंत नृत्य गोपालदास को गुरुग्राम ले जाते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंत नृत्य गोपालदास को बुधवार की शाम से हल्का बुखार था, खांसी होने के कारण उन्हें सांस लेेने में तकलीफ हो रही थी। आश्रम से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने के बाद तकलीफ बढ़ती गई। यहां रात 12:16 बजे उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत पहले जन्मस्थान के कमरे में ले जाया गया, यहां से उन्हें आश्रम पहुंचाया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि महंत की तबियत खराब होने की सूचना पर डॉक्टरों की टीम रात में ही आश्रम पहुंच गई। यहां रात को डॉक्टरों ने उन्हें दवा दी। रात ढाई बजे डॉक्टरों ने एंटीजन किट द्वारा उनका कोरोना टेस्ट किया। बताया जाता है कि रात में ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने के संकेत मिल गए थे। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महंत नृत्यगोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, वृंदावन के संत और राजनेताओं में मची खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 6 बजे तक डीएम, सीएमओ सहित आला अधिकारी सीताराम मंदिर आश्रम पहुंच गए। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनका दोबारा से परीक्षण किया। सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर लगाया गया। इसके बाद पुन: उनकी कोरोना जांच की गई। दोबारा पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि सुबह ही महंत की जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मथुरा से साथ गई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम 
महंत नृत्य गोपालदास के साथ मथुरा के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भी मेदांता के लिए रवाना की गई है। सीएमओ डॉ. संजीव यादव के आदेश के बाद एएलएस के माध्यम से महंत को दोपहर 12 बजे के बाद कागजी कार्रवाई करने के बाद मेदांता के लिए रेफर किया गया। 

जर्जर थी एएलएस एंबुलेंस 
स्वास्थ्य विभाग ने जिस एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस से महंत नृत्य गोपालदास को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भेजा, उसकी स्थिति कुछ सही नहीं थी। एंबुलेंस जर्जर हालत में थी। 

शाम 3:45 बजे पहुंचे मेदांता
मथुरा से दोपहर लगभग 12:30 बजे मेदांता के लिए रेफर किए गए महंत नृत्य गोपालदास शाम 3:45 बजे मेदांता पहुंचे। यहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद 4:15 बजे मेदांता के डॉक्टरों ने उन्हें वार्ड में भर्ती कर दिया। जहां डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में लग गई है। 

महंत के संपर्क में आए लोगों की बनाई जा रही सूची, आश्रम होगा सैनिटाइज
महंत नृत्य गोपालदास महाराज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनसे मिलने आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। बताया जाता है कि महंतजी मंगलवार की शाम लगभग 6:30 बजे जंक्शन रोड स्थित अपने सीताराम मंदिर आश्रम आए थे। यहां उनसे मिलने के लिए कई लोगों के साथ साक्षात्कार करने के लिए मीडियाकर्मी भी पहुंचे। इसके बाद अगले दिन बुधवार को महाराज श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव में पहुंचे।

अब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन उन सभी लोगों की सूची तैयार करने में लगा है जो लोग महंतजी के संपर्क में आए। इधर, आश्रम को सैनिटाइज करने के साथ उनके शिष्यों और संतों की जांच करने की तैयारी की गई है। जिला अस्पताल की टीम आश्रम में जांच करने में लगी है।

बरसाना के गांव करहला के मूल निवासी हैं महंत
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मूल रूप से मथुरा जनपद के ही रहने वाले हैं। महंत नृत्य गोपाल का जन्म बरसाना से चार किलोमीटर दूर गांव करहला में हुआ था।

महंत बाल्य अवस्था से ही अध्यात्मिक प्रवृति के थे। उनके खेलने, रहने और जीवन जीने में भक्ति का रंग देखा जाता था। अपने जन्मस्थान करहला में भी भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed