{"_id":"5e1dfe4f8ebc3e4b142c44b7","slug":"ram-mandir-sanvida-mainpuri-news-agr4247910100","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 स्वास्थ्यकर्मी कल से क्यों नहीं करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 स्वास्थ्यकर्मी कल से क्यों नहीं करेंगे काम
विज्ञापन
14एमएनपी-12-आश्वासन के बाद भी आदेश पत्र न मिलने पर जिला अस्पताल में नाराजगी जताते संविदा कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल में संविदा स्वास्थ्यकर्मी 16 जनवरी से काम नहीं करेंगे। मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने विरोध दर्ज कराते हुए इसका एलान कर दिया।
जिला अस्पताल में यूपीएचएसएसपी के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों की संविदा 31 दिसंबर से समाप्त कर दी गई है। सीएमएस के आश्वासन पर 46 स्वास्थ्यकर्मी बिना नियुक्ति पत्र के ही काम कर रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि सीएमएस के आश्वासन पर वे लोग पिछले 15 दिन से जिला अस्पताल में काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। इसके चलते 16 जनवरी से अस्पताल में काम नहीं करने का निर्णय लिया है।
उर्मिला सिंह ने कहा कि संविदा कर्मियों से अस्पताल प्रशासन काम तो पूरा ले रहा है, लेकिन उनके दो महीने के रुके हुए मानदेय के संबंध में भी अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। इसके चलते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब उन लोगों ने निर्णय लिया है कि 16 जनवरी से वे लोग काम पर नहीं आएंगे। रुचि यादव, विनोद कुमार, सोनू शाक्य, ज्योति यादव, अखिलेश कुमार, जुगिल किशोर पांडेय, पारुल पांडेय, सोना मंजू आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
ये स्टाफ करेगा काम बंद
30 स्टाफ नर्स
03 लैब टेक्नीशियन
03 ओटी टेक्नीशियन
04 पैथोलॉजिस्ट
05 वार्ड आया व वार्ड ब्वॉय
01 फिजियोथेरेपिस्ट
आखिर कौन होगा जिम्मेदार
जिला अस्पताल में संविदा समाप्त होने के बाद भी बिना नियुक्ति के संविदा स्वास्थ्यकर्मियों से काम लिया जा रहा है। अगर इस बीच इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही होती है तो आखिर जवाबदेही किसकी होगी। क्यों कि संविदा समाप्त होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों की जवाबदेही का निर्धारण भी नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों के चयन के लिए जैम पोर्टल से कार्रवाई की जा रही है। जो लोग बेहतर कार्य कर रहे हैं उनको प्राथमिकता दी जाएगी।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस