फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Mandir Nirman Ram Jyoti By Urmila Devi Story Of Andolan In Agra

राममंदिर का सपना पूरा होता देख छलकीं उर्मिला देवी की आंखें, उठाई थी रामज्योति

Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
सार

  • बेटा हुए थे गिरफ्तार, मंदिर आंदोलन से जुड़ी उर्मिला देवी की आंखें सपना पूरा होने पर छलकीं 
  • एटा जेल में रहे बाह क्षेत्र के आंदोलनकारी मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन से हैं गदगद

विज्ञापन
Ram Mandir Nirman Ram Jyoti By Urmila Devi Story Of Andolan In Agra
बेटे अजय के साथ उर्मिला देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर आंदोलन में बाह नगर के संघ चालक जगदीश प्रसाद कसेरे की पत्नी उर्मिला देवी ने भी बढ़कर हिस्सा लिया था। रामशिला एकत्रीकरण के बाद राम ज्योति को आगरा से इटावा ले जाने का उत्तरदायित्व निभाया था। तब मुलायम सिंह मुख्यमंत्री थे। इटावा उनका गढ़ था। कोई भी राम ज्योति को इटावा तक पहुंचाने की चुनौती को स्वीकार नहीं कर रहा था। तब उर्मिला देवी ने आगरा से राम ज्योति को उठाया था। 
विज्ञापन


उन्होंने शमसाबाद, धिमश्री, फतेहाबाद, पिनाहट, भदरौली, जरार, बाह होते हुए इसे इटावा पहुंचा दिया था। इस काम में बेटे अजय कसेरे बतौर चालक उनके साथी बने थे। इटावा से वापस लौटते समय उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था।
विज्ञापन


उर्मिला देवी और उनके बेटे अजयकसेरे ने बताया कि मंदिर का सपना पूरा होने पर गर्व और गौरव का अहसास हो रहा है। अच्छा होता कि अयोध्या में इस पल का गवाह बनने का अवसर प्रदान किया जाता। मंदिर आंदोलन के दौरान एटा जेल में रहे बाह के विनोद जैन, जैतपुर के प्रवीन जैन, ब्रज मोहन तिवारी, जरार के विजय प्रधान, अमरीश गुप्ता ने बताया कि आंदोलन के दौरान मंदिर के बनने का जो सपना देखा था। उसके पूरे होने पर गर्व की अनुभूति हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

                        

अयोध्या में गूंजेंगे बटेश्वर के वेदमंत्र!
बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन में बटेश्वर के ब्रजेश शास्त्री के भी वेद मंत्र गूंज सकते हैं। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कार सेवक पुरम् जानकी घाट अयोध्या में पहुंचने को पत्र भेजा है।

ब्रजेश शास्त्री ने बताया कि बटेश्वर में अटल जी के अस्थि कलश विसर्जन के दौरान भी उन्होंने मंत्रोच्चारण किया था। लालकृष्ण आडवानी की रथ यात्रा में भागीदारी के साथ ही मंदिर आंदोलन से जुडे़ रहे ब्रजेश शास्त्री ने बताया कि यह पल उनके लिए गौरवांवित करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed