{"_id":"600473818ebc3e31e175927c","slug":"ram-mandir-mainpuri-news-agr47685101","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवियों ने घर घर जाकर एकत्रित की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवियों ने घर घर जाकर एकत्रित की धनराशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि एकत्रित करने को स्वयंसेवकों की टोलियां घर-घर जा रही हैं। रविवार को घिरोर ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव ने श्रीएकरसानंद आश्रम में पहुंचकर महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज को दो लाख रुपये का चेक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के रूप में दिया।
महामंडलेश्वर ने कहा कि आखिरकार वह समय आ ही गया जिसका हम सभी को वर्षों से इंतजार था। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता मौजूद रहे। घिरोर में जिला प्रचारक सुदर्शन चक्र की टोली को दो लाख रुपये का चेक जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री पवन गुप्ता ने दिया।
नगर कार्यवाह सत्यवीर शर्मा, कार्यालय प्रमुख मोहन चौहान, निधि संग्रह प्रमुख चंद्रप्रताप चौहान, चेयरमैन प्रतिनिधि करहल संजीव यादव, अनुपम गुप्ता मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान की टोली को कोसोन प्रधान सोनू चौहान, पवन सिंह चौहान ने 11-11 हजार, सुधीर यादव प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य ने 21 हजार का चेक दिया। घिरोर में स्वयं सेवकों ने जनजागरूकता रैली निकाली। नवीगंज में सह खंड कार्यवाह शिवम, उपखंड बौद्धिक प्रमुख गुलशन गुप्ता, मंडल कार्यवाह रनवीर ने धन समर्पण अभियान चलाया।
विज्ञापन
निधि समर्पण में चेक दिए
किशनी। मोहल्ला हवेली में राम जन्मभूमि निधि समर्पण में 11 हजार का चेक नगेंद्र सिंह चौहान, 2100 रुपये संजीव शर्मा, 1100 रुपये विजय शंकर गुप्ता ने दिए। हरचंद्रपुर, खरगपुर, बसैत, जटपुरा, फरेंजी, खिदरपुर, कटरा समान, चितायन, शमशेरगंज, मनिगांव, अरसारा, कुरसंडा, कुम्होल में निधि समर्पण अभियान चलाया।