फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Janaki temple land issue heated up again

Agra News: राम जानकी मंदिर की जमीन का मामला फिर गरमाया

Sat, 20 Jul 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ram Janaki temple land issue heated up again
किशनी। बिधूना चौराहे स्थित रामजानकी मंदिर से जुड़ी बेश कीमती जमीन दो संतों के बीच का विवाद का कारण बन गई है। कई बार इस मामले में शिकायतें हो चुकी हैं। तहसीलदार को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है। संत सुरेंद्र दास की शिकायत पर मंदिर पहुंची पुलिस मामला न निपटते देख एसडीएम द्वारा निस्तारण की बात कहकर वापस लौट गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को संत सुरेंद्र दास निवासी जटपुरा चौराहा ने एसडीएम प्रसून कश्यप से शिकायत की। कहा कि गाटा संख्य 28/0676 में रवीश और आधार, विमल कुमार निवासी हिम्मतपुर ने कई लोगों से साठगांठ करके धान की नर्सरी लगा दी है। खेत को जोतकर धान की पौध लगा सकते हैं। दूसरा संत सहित रसूखदार खोखों पर वसूली कर रहे है। उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को संत सुरेंद्र दास थाने पहुंचे। दूसरे संत रघुनंदन दास द्वारा गुरुपूर्णिमा पर उनके आवास पर ताला लगा देने की बात कही। शिकायत पर पुलिस राम जानकी मंदिर पहुंची और कमरों में ताला लगा देख रघुनंदन दास से जानकारी ली। रघुनंदन दास ने कागज दिखाते हुए कहा कि मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अब तहसीलदार हैं। जो कागजों में दर्ज भी है। पुलिस से मामला नहीं निपटा तो पुलिस एसडीएम द्वारा मामला निपटाने की बात कहकर लौट गई। दोनों संतों को आपस में विवाद नहीं करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed