{"_id":"5a8034174f1c1b5e028b4b87","slug":"ram-gopal-yadav-attack-on-central-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामगोपाल बोले, चीन-पाक के आगे केंद्र ने घुटने टेके, योगी के बारे में कहा ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगोपाल बोले, चीन-पाक के आगे केंद्र ने घुटने टेके, योगी के बारे में कहा ये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने रविवार को एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा किया है।
फिरोजाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के आगे केंद्र की भाजपा सरकार ने घुटने टेक दिए हैं।
चीन लगातार भारत की जमीन पर कब्जा कर रहा है। जबकि पाकिस्तान बार-बार हमला कर है। लेकिन सरकार उसे जवाब नहीं दे रही है।

Trending Videos
कहा कि केंद्र और प्रदेश में लोकतंत्र में आस्था न रखने वाले लोग सत्ता पर काबिज हैं। इस लिए विपक्ष फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। विपक्ष कमजोर नहीं है लेकिन अलोकतांत्रिक लोगों की सरकार में आंदोलन इस लिए संभल कर करने पड़ रहे हैं।
मोदी सरकार से देश की जनता इतना दुखी है कि 2019 में लोग सपा को ही वोट देगी। क्योंकि दोनों सरकारें दमनकारी नीति अपना रही हैं। बसपा से गठबंधन के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि 2012 में सपा ने अपने दम पर सरकार बनाई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा के समाजवाद को परिवारवाद और वंशवाद बताने पर तंज कसते हुए रामगोपाल ने कहा कि निर्वंशिया लोग तो ऐसे आरोप लगाएंगे ही। यूपी में लोग एंकाउंटर में मारे जा रहे हैं और बीमारी से मर रहे हैं।