फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram devotees of Ghiror had spent jail time in the temple movement

Agra News: मंदिर आंदोलन में घिरोर के राम भक्तों ने काटी थी जेल

Wed, 17 Jan 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ram devotees of Ghiror had spent jail time in the temple movement
घिरोर। राम मंदिर आंदोलन के दौरान राम भक्तों में जोश भरने के लिए वर्ष 1990 में विहिप के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल मैनपुरी पहुंचे थे। घिरोर में पूर्व विधायक गंधर्व सिंह भदौरिया के आवास पर राम भक्तों से संवाद करके उनमें जोश भरा था। आंदेालन में अग्रणी भूमिका निभाकर आंदोलन को घिरोर में धार देने वाले हिंदूवादी नेताओं के नेतृत्व में राम भक्तों ने जेल भी काटी थी। अयोघ्या में बने राम मंदिर में भगवान राम की मृर्ति प्रतिष्ठा होने पर राम भक्त खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए वर्ष 1980 और 1990 के दशक में आंदेालन तेज हुआ था। मंदिर आंदोलन से विहिप तथा आरएसएस के नेता जुड़े थे। भाजपा नेता भी मंदिर आंदोलन में शामिल हो चुके थे। मैनपुरी में भाजपा नेता रामबाबू कुशवाहा, पूर्व विधायक गंधर्व सिंह भदौरिया, आरएसएस के डॉक्टर रामेश्वर दयाल पुरंग, जंग बहादुर सिंह भदौरिया, शिवनाथ दुबे, विजय सिंह राम भक्तों में जोश भर रहे थे। वर्ष 1990 में घिरोर में पूर्व विधायक गंधर्व सिंह भदौरिया के आवास पर पहुंचकर अशोक सिंघल ने राम भक्तों के साथ बैठक करके उनमें मंदिर आंदोलन को धार देने के लिए जोश भरा था।
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद मूर्ति प्रतिष्ठा की बात सुनकर मंदिर आंदोलन में मुखर रहे और कारसेवा में गए लोग बेहद खुश हैं। उनके घर तथा परिवार के लोगों में भी खासा उत्साह है। राम मंदिर आंदोलन के दौरान घिरोर के लोगों ने कारसेवा में भाग लेने के लिए भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। प्रशासन द्वारा कारसेवा के लिए जाने वाले लोगों को गिरफ्तार कर मथुरा जेल भेज दिया गया था। घिरोर से विनीत अग्रवाल, सतेंद्र गुप्ता, भुवनेंद्र जैन, संतोष जैन, मुकेश राजपूत, मनोज जैन, राजू भदौरिया, श्यामवीर चौहान मंदिर आंदोलन में जेल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed